*पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के सशक्त एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस का अपराधियों पर सख्त शिकंजा*
कैंट क्षेत्रांतर्गत मंडी रोड नानाखेडी में एक व्यापारी पर पिस्टल से फायर कर, जानलेवा हमले के मामले में पुलिस की त्वरित कार्यवाही
*आरोपी गिरफ्तार कर, घटना में प्रयुक्त पिस्टल व एक जिंदा राउंड जप्त*
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के सशक्त एवं संवेदनशील नेतृत्व में जिले में अपराधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाहियां की जा रही हैं । विशेष रूप से हिंसक एवं गंभीर अपराधों में पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाहियां सुनिश्चित की जा रही है । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं सीएसपी गुना श्रीमती प्रियंका मिश्रा के पर्यवेक्षण में थाना कैंट प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव एवं उनकी टीम द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत मंडी रोड नानाखेडी में एक व्यापारी पर पिस्टल से फायर कर जानलेवा हमले के मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है ।
उल्लेखनीय है कि आज दिनांक 09 अप्रैल 2026 को फरियादी संजीव जैन निवासी राधा कालोनी गुना द्वारा कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 06 अप्रैल 2026 को आरोपी छोटू बैरागी ने उसके नौकर के साथ मारपीट की थी जिससे उसकी छोटू बैरागी से बहस हो गई थी । इसी रंजिश पर से आज छोटू बैरागी उसकी दुकान पर आया और जान से मारने की नियत से पिस्टल से दो फायर किए जिससे वह काउंटर के नीचे छिप गया फिर उसने पास में रखा डंडा छोटू बैरागी की पीठ में मारा वह नीचे गिर गया । उक्त रिपोर्ट पर से आरोपी छोटू बैरागी के विरुद्ध कैंट थाने में अपराध क्रमांक 228/26 धारा 109(1) बीएनएस एवं 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए कैंट थाना पुलिस द्वारा प्रकरण में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए आरोपी छोटू उर्फ ऋतुकेश पुत्र कल्याण दास वैष्णव(बैरागी) उम्र साल निवासी न्यूसिटी कालोनी गुना को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त पिस्टल एवं राउण्ड को जप्त किया गया गया है । पुलिस द्वारा गिरफ्तारशुदा आरोपी से बरामद पिस्टल के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है ।
कैंट थाना पुलिस की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, उपनिरीक्षक राहुल शर्मा, उपनिरीक्षक ज्योति राजपूत, प्रधान आरक्षक अमित तिवारी, आरक्षक देवेन्द्र रघुवंशी, आरक्षक धर्मेन्द्र रघुवंशी, आरक्षक राजू बघेल, आरक्षक सूर्यभान जाट, आरक्षक विकाश राजपूत, आरक्षक शाहरुख खान एवं आरक्षक रविन्द्र सोलंकी का विशेष योगदान रहा है ।
