Type Here to Get Search Results !

गुना कोतवाली अंतर्गत अस्पताल परिसर के ऑक्सीजन प्लांट में हुई चोरी की बारदात का खुलासा

 *पुलिस अधीक्षक श्री हितिका वासल के सशक्त एवं संवेदनशील नेतृत्व में अपराधियों पर गुना पुलिस का सख्त शिकंजा*



गुना कोतवाली अंतर्गत अस्पताल परिसर के ऑक्सीजन प्लांट में हुई चोरी की बारदात का खुलासा


*शातिर आरोपी चोर गिरफ्तार कर, चोरी गया माल बरामद*


               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के सशक्त, कुशल एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों में निरंतर त्वरित एवं सख्त कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मागदर्शन एवं सीएसपी गुना श्रीमती प्रियंका मिश्रा के पर्यवेक्षण में गुना कोतवाली पुलिस द्वारा ऑक्सीजन प्लांट में हुई चोरी की बारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर गिरफ्तार कर जिसके कब्जे से चोरी गया माल बरामद करने में  महत्वपूर्ण सफलता अर्जित की गई है ।

               उल्लेखनीय है कि दिनांक 08 अप्रैल 2026 को फरियादी हरिओम प्रजापति निवासी अस्पताल परिसर,  द्वारा थाना कोतवाली गुना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई किन्हीं अज्ञात व्यक्तियों द्वारा महादेव मंदिर के पास स्थित शासकीय अस्पताल परिसर में गैल (GAIL) द्वारा स्थापित गैसटेक (PSA Oxygen Plant) में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया । अज्ञात आरोपी द्वारा प्लांट से प्रेशर सेंसर, कम्प्रेसर, एयर ड्रायर का सामान, ऑक्सीजन एनालाइजर, कंट्रोल वाल्व, मफलर, प्रेशर गेज एवं अन्य सामग्री चोरी कर ली गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 06 लाख रुपये है । उक्त रिपोर्ट पर से अज्ञात आरोपी के विरुद्ध गुना कोतवाली में अपराध क्रमांक 162/26 धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।


               गुना कोतवाली पुलिस द्वारा चोरी के उपरोक्‍त प्रकरण में अज्ञात आरोपी की पहचान के तत्काल प्रयास शुरू किए गए और इस हेतु घटना स्‍थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए साथ ही अन्य तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण एवं मुखिबर तंत्र के सहयोग से अज्ञात आरोपी की पहचान के लगातार प्रयास किए गए । इसमें पुलिस की सतर्कता, प्रभावी तकनीकी विश्लेषण एवं सतत सूचना संकलन के परिणाम स्वरूप अज्ञात आरोपी की पहचान दशरथ लोधी निवासी ग्राम श्रीपुरा, थाना मधुसूदनगढ के रूप में सुनिश्चत कर जिसकी तलाश शुरू की गई । आरोपी की तलाश के क्रम में आज  दिनांक 09 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए आरोपी दशरथ पुत्र रामबक्श लोधी उम्र 34निवासी ग्राम श्रीपुरा, थाना मधुसूदनगढ़, जिला गुना को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसके द्वारा उक्त चोरी करना स्वीकार किया । पुलिस द्वारा आरोपी की निसादेही से प्रकरण में चोरी गया सामान अस्पताल के खंडहरो में छुपाकर रखना एवं कुछ माल सोनू ओझा निवासरी पुरानी छावनी को बेचना बताया और मिले पैसों को खर्च कर देना बताया । आरोपी की निसादेही से प्रकरण में चोरी गया सामान मफलर एयर साइलेंसर 4,स्टेप्लाइजर 01,ड्रायर मशीन के तांबे के पाइप, निडिल वाल्व 04 एवं फायर सिलेंडर विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया । पुलिस द्वारा गिरफ्तारशुदा आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में उसे जेल भेज दिया है ।      


                        गुना कोतवाली पुलिस की सक्रिय एवं सफल कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक सी.पी.एस. चौहान, उपनिरीक्षक सतीश सरवैया, प्रधान आरक्षक दीपक तोमर, आरक्षक विनय धाकड, आरक्षक शिवकुमार रघुवंशी, आरक्षक मनोज रघुवंशी, आरक्षक अंकित लोधी, आरक्षक हरवीर धाकड, आरक्षक अंकित रघुवंशी एवं महिला आरक्षक सोनम की विशेष भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.