Type Here to Get Search Results !

चाचौडा थाना पुलिस ने बिट्ठेलेश्वर मंदिर से मुकुट चोरी के मामले में फरार आरोपी किया गिरफ्तार

 *गुना पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में श्रृद्धा स्थलों से चोरी के मामलों में गुना पुलिस की निरंतर कार्यवाही*


चाचौडा थाना पुलिस ने बिट्ठेलेश्वर मंदिर से मुकुट चोरी के मामले में फरार आरोपी किया गिरफ्तार

    गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के संवेदनशील, सशक्त एवं कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त  पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मागदर्शन एवं एसडीओपी चाचौडा श्री मनोज कुमार झा के पर्यवेक्षण में चाचौडा थाने की बीनागंज चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अजय प्रताप सिंह और उनकी टीम द्वारा टोडी रोड स्थित बिट्ठेलेश्वर मंदिर से हुई मुकुट चोरी के मामले में फरार एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है ।  

    उल्लेखनीय है कि दिनांक 16 फरवरी 2026 की रात्रि में थाना चाचौड़ा क्षेत्रांतर्गत स्थित बिट्ठलदेव मंदिर में चोरी की घटना हुई थी । उक्त संबंध में फरियादी चंद्रेश पुत्र लक्ष्मीनारायण नामदेव की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध थाना चाचौड़ा में अपराध क्रमांक 52/26 धारा 305(डी), 331(4) तथा इजाफा धारा 317(2), 317(5) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था ।

  घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा मंदिर परिसर में हुई चोरी की घटना का शीघ्र खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी एवं चोरी गए माल की बरामदगी हेतु निर्देश दिए गए । उक्त निर्देशों के पालन में बीनागंज चौकी पुलिस द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए प्रकरण के अज्ञात आरोपियों की पहचान सुनिश्चित की जाकर दिनांक 16 मार्च 2026 को मुख्य आरोपी दीपक उर्फ मजबूत सिंह  मीना निवासी ग्राम खातोली, थाना चाचौड़ा एवं दिनांक 17 मार्च 2026 को अन्य दो आरोपी शुभम उर्फ टुन्नी सेन निवासी चाचौड़ा एवं हफीज खान निवासी घोसी मोहल्ला, बीनागंज को गिरफ्तार कर जिनसे चोरी गया चांदी का एक मुकुट एवं चांदी के कुछ टुकड़े जप्त किए थे ।

  बीनागंज चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अजय प्रताप सिंह एवं उनकी टीम द्वारा प्रकरण में फरार अन्य आरोपी की निरंतर तलाश की जा रही थी जिसके परिणाम स्वरुप आज दिनांक 09 अप्रैल 2026 को मुखबिर सूचना पर तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए फरार एक और आरोपी लाखन सिंह पुत्र धीरज सिंह मीना उम्र 42 साल निवासी ग्राम जामौन्या थाना चाचौडा को गिरफ्तार कर जिसके कब्जे से मंदिर से चोरी गए मुकुट के कुछ टुकडे बरामद किए गए हैं ।

  चाचौडा थाना पुलिस की इस तत्पर और प्रभावी कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अरविन्द सिंह गौर, बीनागंज चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अजय प्रताप सिंह, सउनि ताराचंद सगर, आरक्षक मोनू करारे एवं आरक्षक सचिन भिलाला की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.