Type Here to Get Search Results !

बमौरी थाना पुलिस की सक्रियता से करीब 03 माह से लापता नाबालिग बालिका सुरक्षित बरामद

 *अपहृत एवं गुमशुदा नाबालिगों की दस्तयाबी में गुना पुलिस की सतत् संवेदनशील कार्यवाही*


बमौरी थाना पुलिस की सक्रियता से करीब 03 माह से लापता नाबालिग बालिका सुरक्षित बरामद



*तकनीकी विश्लेषण एवं पुलिस के अथक प्रयासों से बालिका को गुजरात के भरूच जिले से सकुशल दस्तयाब कर परिजनों से मिलाया*


               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के संवेदनशील, मानवीय एवं कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में नाबालिगों एवं महिलाओं से संबंधित अपराधों को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए लगातार प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी गुना श्री विवेक अष्ठाना के पर्यवेक्षण में बमौरी थाना पुलिस ने सराहनीय कार्यवाही करते हुए थाना क्षेत्र से करीब 03 माह से लापता एक नाबालिग बालिका को गुजरात राज्य के भरूच जिले से सुरक्षित दस्तयाब कर उसके परिजनों से मिलाने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है । 


           गौरतलब है कि दिनांक 07 मार्च 2026 को बमौरी थाने में एक पिता द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उसकी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री दिनांक 06-07 मार्च 2026 की मध्यरात्रि से घर से लापता है । रिपोर्ट पर बमौरी थाने में अपराध क्रमांक 47/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर पुलिस द्वारा बालिका की तलाश प्रारंभ की गई । 


           प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप राजौरिया के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा बालिका की लगातार सघन तलाश की गई । पुलिस ने अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए विभिन्न तकनीकी संसाधनों एवं साइबर विश्लेषण की सहायता से बालिका की सभी संभावित स्थानों पर लगातार खोजबीन की । पुलिस की सतत् मेहनत, सूझबूझ एवं प्रभावी रणनीति के परिणामस्वरूप बालिका के गुजरात के भरूच जिले में होने की महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई । इस सूचना के मिलते ही बमौरी थाने से पुलिस की एक टीम तत्काल गुजरात रवाना की गई, जहां टीम द्वारा सतर्कता एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए दिनांक 06 मई 2026 को बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया गया । दस्तयाबी उपरांत पुलिस टीम बालिका को सकुशल वापस लेकर आई तथा विधिवत कानूनी प्रक्रिया पूर्ण कर बालिका को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया । बाल कल्याण समिति की अध्यक्षा डॉ. नीरू शर्मा एवं समिति सदस्यों द्वारा आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करने उपरांत बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया । बालिका के सुरक्षित मिलने पर परिजनों द्वारा गुना पुलिस की कार्यवाही की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया गया । 


           उक्त सराहनीय कार्यवाही में बमौरी थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप राजौरिया, उपनिरीक्षक बुन्देल सिंह सुनेरिया, सउनि मौकम सिंह, आरक्षक माखन चौधरी, आरक्षक महेन्द्र पटेलिया तथा साइबर सेल से आरक्षक कुलदीप भदौरिया एवं आरक्षक भूपेन्द्र खटीक की विशेष भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.