सांदीपनि शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 10 दिवसीय समर कैंप का समापन
संगीत, योग और खेल गतिविधियों में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
गुना
सांदीपनि शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 05 मई से आयोजित 10 दिवसीय समर कैंप का समापन शुक्रवार, 15 मई को विद्यालय परिसर में हुआ। प्राचार्य आशीष टांटिया के मार्गदर्शन में आयोजित इस समर कैंप में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कैंप के दौरान प्रतिदिन योग कक्षाओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने नियमित रूप से योग अभ्यास किया। साथ ही छात्र-छात्राओं ने केरम, बैडमिंटन, शतरंज सहित विभिन्न खेल गतिविधियों में भाग लेकर समर कैंप का भरपूर आनंद उठाया।
संगीत गतिविधियों के अंतर्गत योगेश भार्गव द्वारा विद्यार्थियों को हारमोनियम एवं गिटार वादन का प्रशिक्षण दिया गया। वहीं विद्यालय के खेल शिक्षक देवेंद्र कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण प्रदान किया।
समापन अवसर पर प्राचार्य श्री आशीष टांटिया ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविर बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में सहायक होते हैं तथा समाज के प्रति कर्तव्यों की भावना भी विकसित करते हैं। 10 दिवसीय समर कैंप के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने कई नई गतिविधियों का अनुभव प्राप्त किया और अपने कौशल को निखारने का अवसर पाया।
