Type Here to Get Search Results !

केंट थानांतर्गत अलग-अलग जगहों पर लावारिस मिलीं 2 वर्षीय एवं 11 वर्षीय बच्चियों को पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया

 *गुना पुलिस की त्वरित कार्यवाही से समय पर सफलता*




केंट थानांतर्गत अलग-अलग जगहों पर लावारिस मिलीं 2 वर्षीय एवं 11 वर्षीय बच्चियों को पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया


                गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के संवेदनशील एवं मानवीय नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में पूरी मुस्‍तैदी, सजगता एवं कर्तव्‍यनिष्‍ठा से कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी तारतम्‍य में अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मागर्दशन एवं सीएसपी गुना श्रीमती प्रियंका मिश्रा के पर्यवेक्षण में पुलिस द्वारा तत्परता एवं संवेदनशीलता का परिचय देते हुए दो अलग-अलग मामलों में नाबालिग बच्चियों को सकुशल उनके परिजनों से मिला दिया है ।


               प्रथम प्रकरण में नानाखेड़ी क्षेत्र में लगभग 2 वर्ष की एक बच्ची लावारिस अवस्था में मिली, जिसे पुलिस द्वारा सुरक्षित कैंट थाना लाया गया । थाना स्तर पर आवश्यक तस्दीक एवं बच्ची के परिजनों की तलाश में सघन प्रयासों के उपरांत चंद घंटों में ही बच्ची के परिजनों की जानकारी पता की गई और बच्ची के पिता के थाना पहुंचने पर बच्ची को सकुशल उनके सुपुर्द किया गया ।


                 द्वितीय प्रकरण में 11 वर्षीय बालिका ग्राम नेगमा में मिली, जिसे FRV स्टाफ द्वारा सुरक्षित अपने संरक्षण में लेकर कैंट थाना लाया गया, जहां पूछताछ उपरांत उसकी पहचान सुनिश्चित कर परिजनों को सूचित किया गया एवं परिजनों के थाना पहुंचने पर पुलिस द्वारा बालिका को सकुशल उनके सुपुर्द किया गया ।


                  गुना पुलिस की इस सराहनीय कार्यवाही में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, उपनिरीक्षक ज्योति राजपूत, आरक्षक देवेंद्र रघुवंशी, आरक्षक अंकित रघुवंशी, आरक्षक राजीव सेन एवं म्याना थाने से आरक्षक रंजीत रमन की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.