मत्स्य उद्यमियों के लिए सुनहरा अवसर, केज स्थापना एवं मत्स्य गतिविधियों हेतु आवेदन 20 मई तक आमंत्रित
गुना
सहायक संचालक, मत्स्य विभाग द्वारा बताया गया कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग द्वारा "मध्यप्रदेश एकीकृत मत्स्योद्योग नीति 2026 अंतर्गत प्रदेश के विभिन्न जिलों में मत्स्योद्योग विभाग चयनित जलाशय में समुचित उपयोग सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शासन द्वारा उद्यमी माडल अंतर्गत निवेशकों/ उद्यमियों द्वारा केज स्थापना व अन्य गतिविधियों जैसे-केज एक्वाकल्चर, एक्वापोनिक्स, इंटीग्रटेड फिश फार्मिंग, ईको टुरिज्म एवं ग्रीन एनर्जी को बढावा देने एवं मत्स्योत्पादन में वृद्धि हेतु निजी क्षेत्र को प्रोत्साहित करते हुए प्रदेश के मात्स्यिकी क्षेत्र में निजी निवेश को बढावा देने के लिये बैकवर्ड एवं फारवर्ड लिंकेज के माध्यम से फिश हैचरी, आईस प्लाण्ट, कोल्ड स्टोरेज, फिश प्रोसेसिंग यूनिट एवं विपणन अधोसंरचनाओ के विकास हेतु बैंक ऋण सुविधा, ब्याज सबवेशन तथा तकनीकी सहायता प्रदान किये जाने के लिए आवेदन आमंत्रित किये गये है।
इच्छुक निवेशक/ उद्यमी 20 मई 2026 तक कार्यालयीन दिवस/ समय में आवेदन (डी.पी.आर व अन्य समस्त वांछित दस्तावेजो सहित) संबंधित जिले के मत्स्योद्योग विभाग कार्यालय मे प्रस्तुत कर सकते हैं। योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी मत्स्योद्योग विभाग के जिला कार्यालय एवं विभाग के वेबसाईट www. mpfisheries.gov.in से भी प्राप्त की जा सकती है।
