Type Here to Get Search Results !

स्लॉट समाप्त होने पर भी जारी होगी तोल पर्ची

 स्लॉट समाप्त होने पर भी जारी होगी तोल पर्ची


गुना 

वर्तमान में समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी केंद्रों पर किसानों की अत्यधिक आवक होने के कारण कुछ किसानों के स्लॉट की अंतिम तिथि होने के बावजूद तुलाई एवं ऑनलाइन बिल जारी करने की प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो पा रही है।

किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया गया है कि जिन किसानों की स्लॉट अवधि समाप्त हो रही है, उनकी किसान तोल पर्ची स्लॉट के अंतिम दिवस पर ही ई-उपार्जन पोर्टल से जारी कर दी जाएगी। वहीं तुलाई एवं ऑनलाइन बिल जारी कराने के लिए आगामी तिथि निर्धारित करने की व्यवस्था डीएसओ लॉगिन के माध्यम से उपलब्ध कराई गई है।

इस संबंध में सभी खरीदी केंद्रों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि कोई भी किसान गेहूं विक्रय से वंचित न रहे तथा खरीदी प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हो सके।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.