जनगणना 2027 के लिए अनुविभागीय अधिकारी ने ब्लॉक का किया निरीक्षण
Raghogarh -कलेक्टर एवं प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी गुना किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत अनुविभागीय अधिकारी महोदय एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं चार्ज जनगणना अधिकारी द्वारा वार्ड 04 में भवन नंबरिंग का कार्य कर रहे प्रगणक को आवश्यक निर्देश दिए एवं साथ ही मोबाइल ऐप के माध्यम से परिवार की जनगणना का कार्य स्वयं अपने हाथ से किया गया। इस मौके पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी के साथ एच एल बी सक्रिल के पर्यवेक्षक एस सी आर्य एवं आरिफ खान उपस्थित रहे.



