Type Here to Get Search Results !

कोलुआ खरीदी केन्द्र के ऑपरेटर की मौत का मामला

 कोलुआ खरीदी केन्द्र के ऑपरेटर की मौत का मामला।


पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने अपर कलेक्टर से दूरभाष पर की चर्चा।



निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग।


अपर कलेक्टर ने निष्पक्ष जांच व कार्यवाही का आश्वासन।



सागर। नरयावली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गेहूं खरीदी केंद्र कोलुआ के ऑपरेटर की करंट लगने से हुई मौत के मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुये मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने अपर कलेक्टर अविनाश रावत से दूरभाष पर चर्चा कर संपूर्ण घटनाक्रम की उच्च स्तरीय एवं निष्पक्ष जांच की मांग की है।उक्त खरीदी केंद्र का संचालन वालाजी महिला स्व-सहायता समूह द्वारा किया जा रहा है। विगत 4 मई की शाम केंद्र पर कार्यरत ऑपरेटर नितिन पिता नन्हें भाई राजपूत, निवासी खेजरा माफी सुरखी की करंट लगने से दुखद मृत्यु हुई हैं। पूर्व मंत्री श्री चौधरी ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है। उन्होंने कहा कि यह घटना प्रथम दृष्टया प्रशासनिक लापरवाही के चलते घटित हुई है,जिसकी गहन जांच आवश्यक है।उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि घटना स्थल पर सुरक्षा मानकों, विद्युत व्यवस्था एवं कार्य परिस्थितियों की विस्तृत जांच कराई जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। श्री चौधरी ने कहा हैं कि मृतक के परिवार को उचित आर्थिक सहायता एवं मुआवजा तत्काल प्रदान किया जाए तथा परिवार के एक सदस्य को रोजगार मुहैया कराया जावें। पूर्व मंत्री श्री चौधरी ने आरोप लगाया कि प्रशासनिक अमला इस मामले को दबाने का प्रयास कर रहा है और जिम्मेदार अधिकारी स्पष्ट जानकारी देने से बच रहे हैं, जो अत्यंत चिंताजनक है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मामले में शीघ्र निष्पक्ष जांच व कार्रवाई नहीं हुई, तो कांग्रेस पार्टी चुप बैठने वाली नही है। जिस पर अपर कलेक्टर अविनाश रावत ने आश्वस्त किया है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी, दोषियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी तथा नियमानुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.