राघौगढ़ में जनगणना कार्य तेज
Raghogarh - मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने किया HLB क्षेत्रों का निरीक्षण। राघौगढ़ नगर में चल रहे मकान सूचीकरण कार्य की प्रगति जांचने के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं चार्ज जनगणना अधिकारी तेज सिंह यादव ने बुधवार वार्डो का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रगणकों से अब तक हुए कार्य की जानकारी ली। उन्होंने प्रगणकों को निर्देश दिए कि मकानसूचीकरण का कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरी सटीक तरीके के साथ पूरा किया जाए।
कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। HLB 22 में कार्य कर रहे प्रगणक जगमोहन पाल द्वारा HLB का प्रथम मकानसूचीकरण कार्य पूर्ण किया गया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी तेज सिंह यादव की उपस्थिति में प्रगणकों के डेटा को सिंक कराया गया।
इस निरीक्षण के दौरान उपयंत्री विशाल बाबू शर्मा जनगणना कार्य सहायक आरिफ़ खान भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने प्रगणकों को तकनीकी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए कार्यालय से संपर्क में रहने को कहा।
सी.एम.ओ. तेज सिंह यादव ने कहा कि जनगणना राष्ट्रीय महत्व का कार्य है। इसमें जुटे सभी प्रगणक एवं पर्यवेक्षक पूरी निष्ठा और सटीकता से काम करें। फील्ड में आ रही दिक्कतों को तुरंत कार्यालय के संज्ञान में लाया जाए ताकि समय रहते समाधान हो सके। उन्होंने HLB 42 में समय पर कार्य पूर्ण करने पर प्रगणक जगमोहन पाल की सराहना भी की।
