Type Here to Get Search Results !

पेयजल व्यवस्था का किया गया निरीक्षण

 पेयजल व्यवस्था का किया गया निरीक्षण



गुना 

दिनांक 20 मई 2026 को प्रकाशित समाचार के संबंध में आज सुबह 11:00 बजे विकासखंड गुना के ग्राम गढ़लागिर्द स्थित भीलपुरा मोहल्ले का कार्यपालन यंत्री लोक स्‍वास्‍थ्‍य यांत्रिकी विभाग श्रीमति रितु किरार एवं संबंधित अधिकारियों द्वारा उपयंत्री के साथ स्थल निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि उक्त क्षेत्र में लगभग 20 से 25 घर अलग-अलग स्थानों पर बने हुए हैं। मौके पर एक सिंगल फेस मोटर पंप स्थापित एवं चालू स्थिति में मिला। साथ ही क्षेत्र में लगे हैंडपंप को सुधार कार्य करवाकर पुनः चालू करा दिया गया है, जिससे स्थानीय लोगों को पेयजल सुविधा उपलब्ध हो सके।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.