Type Here to Get Search Results !

एसडीएम आरोन ने किया उचित मूल्य दुकानों की आकस्मिक जांच, दो सेल्समैन को नोटिस

 एसडीएम आरोन ने किया उचित मूल्य दुकानों की आकस्मिक जांच, दो सेल्समैन को नोटिस



गुना  

एसडीएम आरोन सुश्री महिमा चौधरी द्वारा आज ग्राम टंक परोरिया, माता मूढ़रा एवं रामपुर स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए हितग्राहियों से चर्चा कर राशन वितरण संबंधी जानकारी प्राप्त की गई।

ग्राम टंक परोरिया की राशन दुकान पर उपस्थित हितग्राहियों ने समय पर राशन मिलने की जानकारी दी। एसडीएम ने दुकान के सेल्समैन को सूचना बोर्ड प्रदर्शित करने तथा दुकान परिसर में समुचित साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान ग्राम माता मूढ़रा एवं रामपुर की उचित मूल्य दुकानें निर्धारित समय पर बंद पाए जाने पर संबंधित सेल्समैन को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए गए। वहीं उपार्जन केंद्र किसान वेयरहाउस रामपुर का एसडीएम द्वारा निरीक्षण किया गया। उक्त केंद्र पर तुलाई एवं स्टैकिंग का कार्य चल रहा है। केंद्र पर आवश्यक व्यवस्थाओं को देखा गया। समिति प्रवन्धक को शीघ्र कार्य पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया।

निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों से चर्चा कर प्राप्त समस्याओं के निराकरण हेतु आवश्यक कार्यवाही भी की गई। इस अवसर पर नायब तहसीलदार आरोन श्री अमित जैन भी उपस्थित रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.