चांचौड़ा/बीनागंज में फैंसी पटाखा दुकान गोडाउन का औचक निरीक्षण
गुना
अनुविभागीय अधिकारी श्री रवि मालवीय द्वारा राजस्व एवं पुलिस अमले के साथ बीनागंज स्थित फैंसी पटाखा दुकान/गोडाउन का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण में पटाखा दुकान में विस्फोटक सामग्री से संबंधित लाइसेंस, उनका भंडारण एवं विस्फोटक सामग्री का रखरखाव जांचा। फैंसी पटाखा दुकान के संचालक श्री प्रमोद जैन की उपस्थिति में पटाखा सैंपल चेक किए गए एवं ग्रीन पटाखों के मानकों के संबंध में जानकारी दी गई। मौके पर दुर्घटना एवं आकस्मिक स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए अग्निशमक यंत्र एवं वाटर प्रेशर पाइप की व्यवस्था देखी।
निरीक्षण के दौरान कार्यपालक दंडाधिकारी सुश्री रेनू कांसलीवाल एवं थाना प्रभारी श्री नीरज राणा उपस्थित रहे।


