Type Here to Get Search Results !

पीली कोठी वाले बाबा के सालाना उर्स का कुल व फ़ातिहा के साथ हुआ समापन

 पीली कोठी वाले बाबा के सालाना उर्स का कुल व फ़ातिहा के साथ हुआ समापन।

   

उठो हिन्दू मुस्लिम मिलन के लिये,मेरी जान जाएं वतन के लिये की धुन पर जमकर झूमे श्रद्धालु।


76वां उर्स सफ़लतम सम्पन्न,उर्स कमेटी ने माना आभार।



सर्वधर्म कौमी एकता के प्रतीक कुतुब हजरत सैयद दाऊद मक्की चिश्ती साबरी रह.अलैह पीली कोठी वाले बाबा के 76वें तीन दिवसीय सालाना उर्स के आखरी दिन बाबा के श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।उर्स के समापन पर आये मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी,पूर्व विधायक सुनील जैन,अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष अंकलेश्वर दुबे,पुष्पेन्द्र सिंह मोकलपुर,राजकुमार पचौरी,शाहिद पहलवान, गुरुचरण बेगी,राहुल चौबे आदि अतिथियों का उर्स कमेटी के द्वार शॉल,श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया।दरगाह शरीफ पीली कोठी उर्स कमेटी के अध्यक्ष अरशद अली नें बताया कि उर्स कार्यक्रम में हिंदुस्तान के मशहूर फनकार चाँद कादरी और शब्बीर सदाकत साबरी कब्बाल पार्टियों के बीच तमाम रात कव्वालियों और गजलों के शानदार मुकाबले में दोनों कब्बाल पार्टियों ने जो सरहद पे मुझ को शहादत मिले,तिरंगा उड़ाना कफ़न के लिये,उठो हिन्दू मुस्लिम मिलन के लिये,मेरी जान जाएं वतन के लिये की शानदार प्रस्तुति दी,जिसे सुनने के लिए लोग रात भर उर्स के मैदान पर डटे रहे और जमकर झूमते रहे। दूर-दूर से आए लोगों ने बाबा की दरगाह पर पहुंचकर मत्था टेका और फिर कव्वालियों के साथ-साथ उर्स मेले का भी आनंद लिया।उर्स के मौके पर की गई आकर्षक विद्युत सजावट आकर्षण का केंद्र रही।उर्स के समापन पर बाबा की दरगाह पर कुल व फातिहा के साथ नाते पाक,सलाम पेश किया जाकर देश की एकता और अखण्डता,अमन,चैन की दुआ की गई एवं तबर्रुख ( प्रसादि ) का वितरण किया गया। बाबा के उर्स के सफलतम संपन्न होने तथा उर्स के आयोजन में प्रत्यक्ष,अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले बाबा के श्रद्धालुओं व जिला एवं पुलिस प्रशासन के साथ-साथ अन्य विभागों का भी उर्स कमेटी ने आभार व्यक्त किया है।इस अवसर पर दरगाह शरीफ पीली कोठी उर्स कमेटी के अध्यक्ष अरशद अली,सचिव अरशद अयूब,कोषाध्यक्ष शहबाज़ खान,सह सचिव सोनू मलिक,उमर सौदागर,जानिसार राफे, आसिफ खान,शाहरुख खान,ईशान खान,लक्ष्मी केशरवानी,राजू बेगी,शैलेंद्र यादव,बाबू मिस्त्री, देव यादव,शमीम अहमद,बसीम खान ( मोनु ) वसीम कुरैशी,नफीस खान,अली मुस्तफा,अर्पित खटीक,अकरम खान,नीरज जैन,सोहेल खान,अनीश खान, जावेद खान सोनू,अफजल कुरैशी सहित उर्स कमेटी के पदाधिकारी व सदस्यों सहित प्रशासनिक अधिकारियों के साथ साथ बड़ी संख्या में बाबा के श्रद्धालु मौजूद थे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.