गर्मी से राहत: मंडी समिति गुना ने कृषकों व व्यापारियों को पिलाया शरबत
गुना। भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए मंडी समिति गुना द्वारा आज दशहरा मैदान में विशेष व्यवस्था करते हुए समस्त कृषक भाइयों एवं व्यापारियों के लिए शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान मंडी परिसर एवं आसपास क्षेत्र में आने वाले किसानों एवं व्यापारियों को ठंडा शरबत पिलाकर गर्मी से राहत प्रदान की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य तेज गर्मी में मंडी आने वाले लोगों को राहत देना एवं उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखना रहा।
मंडी समिति के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वयं उपस्थित रहकर व्यवस्थाओं का संचालन किया तथा सभी आगंतुकों को शरबत वितरित किया। इस पहल की कृषकों एवं व्यापारियों ने सराहना करते हुए मंडी समिति का आभार व्यक्त किया।
