Type Here to Get Search Results !

खाद के संबंध में कृषकों के लिये आवश्यक जानकारी

 खाद के संबंध में कृषकों के लिये आवश्यक जानकारी


गुना 


जिला विपणन अधिकारी गुना ने बताया हैं कि दिनांक 05 एवं 06 मई 2026 को ई-विकास प्रणाली में ऑटो स्टॉक अपडेटिंग में तकनीकी त्रुटि के कारण गुना जिले के सभी डबल लॉक केन्द्रों के स्टॉक में अन्तर प्रदर्शित हो रहा है। जिसके कारण ई-विकास प्रणाली पर किसानों के अधिक मात्रा के टोकन जारी हो गये है। जबकि वास्तविक उपलब्धता जारी मात्रा से कम है। जिस कारण सभी कृषकों के द्वारा जारी किये गये ई-टोकन पर खाद दिया जाना संभव नहीं है। किसान भाईयों से अनुरोध है कि उक्त दिनांक में जारी हुऐ टोकनों को स्वंय ही निरस्त कर आगामी समय में डी०ए०पी० एवं अन्य उर्वरक के पुनः ई- टोकन जारी कर उर्वरक कय किया जा सकता है।


किसान भाईयों से अनुरोध है कि दिनांक 11 मई 2026 (सोमवार) से ई-विकास प्रणाली पोर्टल में सुधार होने तक जिले के डबल लॉक केन्द्रों से उपरोक्त दिनांक में जारी हुए टोकनों पर उर्वरक प्रदाय नहीं किया जा सकता है। जिसमें किसान भाईयों को होने वाली असुविधा के लिये खेद है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.