Type Here to Get Search Results !

गुना डाक संभाग के दो दिवसीय विशेष आधार शिविर का हुआ समापन

 गुना डाक संभाग के दो दिवसीय विशेष आधार शिविर का हुआ समापन

*जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय गुना ने भी उठाया आधार शिविर का लाभ*

586 नागरिकों ने उठाया शिविर का लाभ



गुना। गुना डाक संभाग द्वारा गुना एवं अशोकनगर जिले के 12 आधार केंद्रों सहित जिला न्यायालय गुना एवं केमिस्ट भवन गुना में दो दिवसीय आधार महा शिविर आयोजित किया था,इन शिवरों का गुना एवं अशोकनगर की जनता ने बढ़ चढ़ कर लाभ उठाया, अधीक्षक डाकघर गुना ओपी चतुर्वेदी ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया कि  डाक सेवा जन सेवा के मूल मंत्र को समर्पित इन शिवरों में आम जनता से लेकर माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अमिताभ मिश्र सहित जिला न्यायालय के न्यायाधीश गण, एडवोकेट्स, केमिस्ट एसोशिएशन के अध्यक्ष श्री प्रद्युम्न जैन, सचिव राकेश शर्मा, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र रघुवंशी  ने भी लाभ उठाया। इन शिवरों में आधार के कार्य के साथ साथ डाक विभाग की विभिन्न बचत योजनाओं एवं लोकप्रिय डाक जीवन बीमा से भी आम जनता को परिचित कराया गया ।  भारतीय डाक विभाग केंद्र सरकार की योजनाओं को समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए वचनबद्ध की उद्देश पूर्ति हेतु ये शिविर आयोजित किए गए। इन सभी शिवरों में  आधार इनरोलमेंट एवं अपडेशन का कार्य कर गुना डाक संभाग ने सेवा की नई मिशाल पेश की हैं। अधीक्षक डाकघर गुना श्री चतुर्वेदी ने गुना की समाज सेवी संस्थाओं से अपील की हैं कि यदि उन्हें उनकी संस्था में आम जनता के हितार्थ हेतु आधार शिविर आयोजित करना हो तो वह अधीक्षक डाकघर कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। गुना एवं अशोकनगर में प्रतिदिन सुबह 8 से शाम 6 बजे तक आम दिनों में भी आधार का काम चालू रहेगा। सभी आधार शिवरों में लगे सभी डाक कर्मयोगियों एवं जिला न्यायालय के सभी न्यायाधीश एवं कर्मचारी गणों सहित जिला केमिस्ट एसोशिएशन एवं इस पुनीत कार्य में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष  रूप से सहभागी बने सभी नागरिकों का भी अधीक्षक डाकघर गुना श्री चतुर्वेदी ने आभार जताया हैं।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.