भैंसाना यज्ञ में रेल सुविधा नहीं मिलने से आम जनता में असंतोष।
विजय कुमार जैन ने मंडल रेल प्रबंधक को विस्तृत पत्र भेजा
राघौगढ़ । सांसद प्रतिनिधि एवं रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति मंडल भोपाल के सदस्य विजय कुमार जैन ने मंडल रेल प्रबंधक श्री पंकज त्यागी को पत्र भेज कर उल्लेख किया है कि भैंसाना यज्ञ में रेल सुविधा नहीं मिलने से आम जनता परेशान हुई।
विजय कुमार जैन ने पत्र में उल्लेख किया है उनके द्वारा मार्च 26 को मांग पत्र भेजा एवं 30 अप्रैल 26 को आयोजित रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति की बैठक में लिखित में प्रस्ताव दिए थे, कि राघौगढ़ तहसील के ग्राम भैंसाना में विराट श्री राम महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है जिसमें 15 से 20 लाख श्रद्धालुओं की पहुंचने की संभावना है। आपने खेद सहित उल्लेख किया है उनके मांग पत्रों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई और जनता को सुविधाएं भी नहीं दी गई। यह भी उल्लेख किया है रुठियाई जंक्शन स्टेशन पर जैन तीर्थ मंगलोदय का दिशा सूचक बोर्ड लगाने की मांग 1 वर्ष से अधिक समय से की जा रही है इस मांग के संबंध में रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति की मीटिंग में 25 अक्टूबर 25 एवं 30 अप्रैल 26 को मंडल रेल प्रबंधक द्वारा अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए मगर पालन नहीं किया गया है। रुठियाई जंक्शन स्टेशन पर सर्कुलेटिंग एरिया में पुनः पेशाब घर निर्माण के संबंध में लिखित में जानकारी दी गई है। मगर यह पेशाब घर आज तक नहीं बनाया जा रहा है। बीना रुठियाई मेमू ट्रेन को चार फेरे में चलाने के आदेश रेल्वे बोर्ड द्वारा गत अप्रैल 26 को दिए गए हैं मगर इस ट्रेन के फेरे आज तक नहीं बढ़ाए गए हैं। रुठियाई जंक्शन स्टेशन पर पिछले लगभग 2 वर्ष से 20 करोड रुपए लागत से अमृत भारत योजना के निर्माण कार्य जारी है निर्माण कार्य अधूरे होने से आम जनता को परेशानी हो रही है। आपने मांग की है कि निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराया जाए वर्तमान में निर्माण कार्य बंद है। विजय कुमार जैन ने पत्र की प्रतिलिपि श्री अश्विनी वैष्णव रेल मंत्री भारत सरकार, श्री दिग्विजय सिंह पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद राज्यसभा, श्री जयवर्धन सिंह पूर्व मंत्री एवं विधायक राघौगढ़, श्री दिलीप कुमार सिंह महाप्रबंधक पश्चिम मध्य रेलवे परिमंडल जबलपुर, श्री सौरभ कटारिया वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक भोपाल को भेजे हैं।
