Type Here to Get Search Results !

कैंट थाना पुलिस की बड़ी कार्यवाही, बोलेरो कार एवं मोटर सायकिल से गांजा सप्लाई करने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार

 *नशे के विरुद्ध गुना पुलिस का कड़ा प्रहार*


कैंट थाना पुलिस की बड़ी कार्यवाही, बोलेरो कार एवं मोटर सायकिल से गांजा सप्लाई करने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार


*करीब साढ़े अट्ठाईस किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा सहित लगभग 15 लाख रुपये का मशरूका जप्त*



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री, तस्करी एवं इन गतिविधियों में संलिप्त माफियाओं के विरुद्ध लगातार सख्त एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन, सीएसपी गुना श्रीमती प्रियंका मिश्रा के पर्यवेक्षण तथा डीएसपी श्री आनंद कुमार राय के नेतृत्व में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव और उनकी टीम द्वारा थाना क्षेत्र में बोलेरो कार एवं मोटर सायकिल से अवैध मादक पदार्थ गांजा सप्लाई की सूचना पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए करीब साढ़े अट्ठाईस किलो गांजा के साथ आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर जिनके कब्जे से करीब 05 लाख के गांजा एवं बोलेरो कार व मोटर सायकिल सहित कुल तकरीबन 15 लाख का मशरूका जप्त करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गई है ।


               उल्लेखनीय है कि दिनांक 20 मई 2026 की शाम पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि गुना बायपास हाईवे स्थित देशी ठाठ ढाबा के पास कच्चे रास्ते पर एक बोलेरो कार एवं मोटर सायकिल से दो व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर बिक्री की फिराक में खड़े हुए हैं । थाना क्षेत्र में गांजा सप्लाई की सूचना को पुलिस द्वारा गंभीरता से लेते हुए सूचना की तस्दीक व कार्यवाही हेतु तत्काल कैंट थाना एवं साइबर सेल से पुलिस की एक विशेष टीम रवाना हुई । टीम द्वारा बिना कोई देरी किए तुरंत मौके पर पहुंचकर देखा तो वहां पर मुखबिर के बताए अनुसार बोलेरो कार एवं मोटर सायकिल के साथ दो व्यक्ति दिखाई दिए, जिनकी पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी की गई और उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया गया । पूछताछ में उनके द्वारा अपने नाम 1-विनोद पुत्र भैयालाल साहू उम्र 35 वर्ष एवं 2-भैयालाल पुत्र स्व. मदनलाल साहू उम्र 65 वर्ष निवासीगण ग्राम पिपरौदा खुर्द थाना कैंट गुना होना बताए और आपस में पिता-पुत्र होना बताया ।


               मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा उनकी विधिवत तलाशी लेने पर बोलेरो कार से एक काले रंग का प्लास्टिक कट्टा बरामद हुआ, जिसमें खाकी रंग के टेप से लिपटे 28 पैकेटों में कुल 28.450 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला । पुलिस द्वारा आरोपियों से बरामद गांजा अनुमानित कीमत करीब 05 लाख रुपये, तस्करी में प्रयुक्त बोलेरो कार कीमती लगभग 09 लाख रुपये एवं मोटर सायकिल कीमती करीब 01 लाख रुपये सहित कुल लगभग 15 लाख रुपये का मशरूका विधिवत जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया और जिनके विरुद्ध कैंट थाने में अपराध क्रमांक 372/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है । साथ ही आरोपियों के गांजा तस्करी से जुड़े अन्य स्रोतों एवं संभावित नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है ।


               नशे के विरूद्ध गुना पुलिस की इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में डीएसपी श्री आनंद कुमार राय के नेतृत्व में केंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, उपनिरीक्षक ज्योति राजपूत, सउनि वालिकशन दिवाकर, प्रधान आरक्षक अमित तिवारी, आरक्षक देवेन्द्र रघुवंशी, आरक्षक कुलदीप घुरैया, आरक्षक विकास राजपूत, आरक्षक शुभम रघुवंशी, आरक्षक राजेश अहिरवार, आरक्षक महेन्द्र वर्मा, आरक्षक राजू बघेल तथा साइबर सेल से आरक्षक नीलेश रघुवंशी, आरक्षक राजीव रघुवंशी, आरक्षक कुलदीप भदौरिया, आरक्षक नवदीप अग्रवाल, आरक्षक कुलदीप यादव, आरक्षक आदित्य सिंह कौरब, आरक्षक भूपेन्द्र खटीक एवं आरक्षक अभय रघुवंशी की सराहनीय भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.