Type Here to Get Search Results !

केंट थानांतर्गत कुशमौदा क्षेत्र में गोदाम से पान मसाला (गुटखा) के कट्टे चोरी के मामले में सक्रिय कार्यवाही

 केंट थानांतर्गत कुशमौदा क्षेत्र में गोदाम से पान मसाला (गुटखा) के कट्टे चोरी के मामले में सक्रिय कार्यवाही


*मुख्य आरोपी पवन रजक विधिवत गिरफ्तार कर करीब 50 हजार मूल्य के पान मसाला पाउच किए बरामद*  


         


   गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों में निरंतर प्रभावी और सख्त कार्यवाहियां करते हुए इन आराधों के आये दिन खुलासे किये जा रहे हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं सीएसपी गुना श्रीमती प्रियंका मिश्रा के पर्यवेक्षण में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव और उनकी टीम द्वारा थाना अंतर्गत कुश्मौदा में इंड्रस्ट्रियल एरिया से पान-मशाला गुटखा की गोदाम से  गुटखा पाउच चोरी के मामले में सक्रियता से कार्यवाही करते हुए प्रकरण के मुख्य आरोपी पवन रजक की विधिवत गिरफ्तारी कर जिसकी निसादेही से करीब 50 हजार मूल्य के पान मसाला पाउच बरामद किए गए हैं ।   


          उल्लेखनीय है  फरियादी अनुराग जैन निवासी मानस भवन गली, कैंट गुना द्वारा कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 17-18 अप्रैल 2026 की दरम्यानी रात्रि में इंडस्ट्रियल एरिया कुसमोदा स्थित उसकी पान मसाला गुटखा पाउच की गोदाम से किन्हीं अज्ञात व्यक्तियों द्वारा पहेली पान मसाला की 22 बोरी एवं विमल पान मसाला की 5 बोरी, कुल 27 बोरियों में लगभग 08 लाख रुपये मूल्य का गुटका पाउच चोरी कर लिया गया । उक्त रिपोर्ट पर दिनांक 22 अप्रैल 2026 को कैंट थाने में अज्ञात आरोपियों के अपराध क्रमांक 279/26 धारा 305(ए) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई । प्रकरण में पुलिस द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए दिनांक 23 अप्रैल 2026 को 05 आरोपियों उपेन्द्र रजक, नरेश अहिरवार, आर्यमन पारदी, राणा पारदी एवं बलराम पारदी को गिरफ्तार कर जिनके कब्जे से करीब 05 लाख रुपये मूल्य के पान मसाला पाउच एवं घटना में प्रयुक्त एक ईको कार तथा एक बोलेरो पिकअप जप्त की गई थी ।


               प्रकरण के मुख्य आरोपी एवं सूत्रधार पवन रजक को हत्या के प्रयास के एक मामले में 05 वर्ष कारावास की सजा होने पर जिसके जेल में निरुद्ध होने से उसकी गिरफ्तारी हेतु माननीय न्यायालय से विधिवत अनुमति प्राप्त कर आरोपी पवन पुत्र रमेश रजक उम्र 31 साल निवासी श्रीराम कालोनी गुना की गिरफ्तारी की कार्यवाही की गई एवं आरोपी पवन रजक की निसादेही से प्लास्टिक के 04 कट्टों में करीब 50 हजार मूल्य के पान मसाला(गुटखा) पाउच बरामद किए गए हैं ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.