Type Here to Get Search Results !

डीजे पर सख्ती: गुना में दो डीजे जब्त, प्रशासन की कार्रवाई जारी

 डीजे पर सख्ती: गुना में दो डीजे जब्त, प्रशासन की कार्रवाई जारी


Guna- 

कलेक्टर श्री किशोर कुमार के निर्देशानुसार जिले में अवैध रूप से डीजे बजाने के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट श्री जी.एस. बैरवा के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने थाना कैंट पुलिस बल के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए गुना नगर के अंबेडकर चौराहे पर दो डीजे जब्त किए।


कार्रवाई के दौरान सौरभ ओझा पुत्र रामकिशन ओझा निवासी छावनी गुना के आयशर वाहन क्रमांक एमपी 08 जीए 0436 पर लगे वीर टिक वार डीजे को जब्त किया गया। इसके अलावा शादिक खान पुत्र शाहिद खान निवासी घोसीपुरा कैंट गुना के 5 K डीजे वाहन क्रमांक एमपी 08 जीए 2461 को भी जप्त करने की कार्रवाई की गई। जब्त किए गए दोनों डीजे को थाना प्रभारी कैंट की सुपुर्दगी में सुरक्षित रखा गया है।


प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि नियमों के विरुद्ध ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले डीजे संचालकों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.