Type Here to Get Search Results !

जिला चिकित्‍सालय में तंबाकू के विरूद्ध कार्यवाही जारी, 13 व्यक्तियों पर जुर्माना अधिरोपित

 जिला चिकित्‍सालय में तंबाकू के विरूद्ध कार्यवाही जारी, 13 व्यक्तियों पर जुर्माना अधिरोपित


गुना 

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार ऋषिश्‍वर के मार्गदर्शन में जिला चिकित्सालय को स्वच्छ और तंबाकू मुक्त बनाए रखने के लिए लगातार कार्रवाई जारी है।

जिला नोडल अधिकारी तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम श्रीमति विनीता सोनी ने बताया कि आज की कार्रवाई में 13 व्यक्तियों पर कुल 1,250 रुपए का जुर्माना वसूला गया, जिसमें अस्पताल और पार्किंग स्टाफ भी शामिल हैं। इस अभियान में डॉ. सूरज सिंह, जयवीर रघुवंशी, इमरती वर्मा, नमिता खादिकर, मुरारीलाल, शैलेन्द्र सिंह, रेखा शर्मा, आदिलखान और मोनू जाटव उपस्थित थे।‍

अस्पताल स्टाफ और पार्किंग स्टाफ पर जुर्माना यह दर्शाता है कि किसी को भी छूट नहीं है। सार्वजनिक स्थल पर धूम्रपान वर्जित है, और धारा 4 के अंतर्गत सभी पर जुर्माने की कार्यवाही की जाएगी।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.