औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हुआ कैरियर काउंसलिंग एवं मोटिवेशनल प्रशिक्षण
गुना
जिला रोजगार अधिकारी श्री बी.एस. मीणा एवं संस्थान की प्राचार्य श्रीमति श्वेता कुशवाह की पहल पर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में कैरियर काउंसलिंग एवं मोटिवेशनल प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं एवं संस्थान के स्टाफ ने सहभागिता की।
कार्यक्रम में तहसीलदार श्री कमलसिंह मंडेलिया एवं इंजीनियर" जिला पंचायत गुना श्री राजेश शर्मा द्वारा विद्यार्थियों को कैरियर काउंसलिंग एवं मोटिवेशनल प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान समय प्रबंधन, जीवन प्रबंधन के सूत्र, रोजगार के अवसरों में वृद्धि, कौशल विकास को जीवन का हिस्सा बनाने तथा जॉब ओरिएंटेड कोर्सों की उपयोगिता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया।
प्रशिक्षकों ने गीतों और प्रेरणादायक कहानियों के माध्यम से विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच एवं सफलता के सूत्र समझाए, जिससे विद्यार्थियों ने कार्यक्रम को बेहद रोचक और प्रेरणादायी बताया।
कार्यक्रम के अंतिम सत्र में अतिथियों द्वारा पीएमकेवीवाई 4.0 अंतर्गत विद्यार्थियों को किट एवं प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। साथ ही प्रशासनिक साहित्यिक मंच की ओर से संस्थान की प्राचार्य श्वेता कुशवाह सहित समस्त स्टाफ को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित कर स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। विद्यार्थियों द्वारा इस प्रशिक्षण को बहुत जरूरी और उपयोगी बताया।
