Type Here to Get Search Results !

पक्षियों के लिए लगाए गए सकोरे, विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल

 पक्षियों के लिए लगाए गए सकोरे, विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल


गुना  

मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशन एवं प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गुना श्री अमिताभ मिश्र के मार्गदर्शन एवं विशेष न्यायाधीश श्री राकेश कुमार जैन के नेतृत्व में आज दिनांक 21 मई 2026 को जिला न्यायालय परिसर, गुना में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित पंच-ज अभियान के तहत पक्षियों के लिए पीने की पानी की व्यवस्था हेतु सकोरे (मिट्टी के पात्र) लगाये गए। 

     उक्त अवसर पर विशेष न्यायाधीश, जिला न्यायाधीश श्री राधाकिशन मालवीय, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुश्री मधुलिका मुले एवं अन्य न्यायाधीशगण, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री सर्वेश चतुर्वेदी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विशेष न्यायाधीश ने कहा कि इस तपती धूप और चिलचिलाती गर्मी से केवल इंसान ही नहीं, बल्कि बेजुबान पक्षी भी अत्यंत व्याकुल है। पानी की तलाश में भटकते हुए कई पक्षी दम तोड़ देते हैं। इसी दायित्व को निभाते हुए आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा पंच-ज अभियान के अंतर्गत इस विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। पंच-ज का मूल उद्देश्य जल, जंगल, जमीन, जन और जानवर (जीव) का संरक्षण करना है। आज हमने न्यायालय परिसर में जगह-जगह मिट्टी के सकोरे बांधकर पक्षियों के लिए पेय जल की व्यवस्था की है। 

उक्त अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुश्री मधुलिका मुले द्वारा कहा गया कि न्यायालय परिसर में आए हर नागरिक, अधिकारी और अधिवक्ता साथी से यह आवह्वान है कि आप सभी अपने घर की छतों, बालकनी, आगन या किसी भी छायादार स्थान पर पक्षियों के लिए पेय जल और दाने की व्यवस्था आवश्यक रूप से करें। आपका एक छोटा सा प्रयास किसी बेजुबान की प्यास बुझाकर उसका जीवन बचा सकता है इस अवसर पर प्राधिकरण के कर्मचारीगण, न्यायालयीन कर्मचारीगण एवं पक्षकारगण उपस्थित रहें।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.