Type Here to Get Search Results !

अवैध खनन, परिवहन पर प्रशासन की कार्यवाही लगातार जारी, 03 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्‍त

 अवैध खनन, परिवहन पर प्रशासन की कार्यवाही लगातार जारी, 03 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्‍त


गुना 

जिले में खनिज पदार्थों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के निर्देश पर खनिज विभाग की टीम ने गुरुवार को राघौगढ़ एवं मकसूदनगढ़ क्षेत्र में आकस्मिक निरीक्षण कर कार्रवाई की।

निरीक्षण के दौरान मकसूदनगढ़ क्षेत्र में 02 ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिट्टी एवं 01 ट्रैक्टर-ट्रॉली से रेत का अवैध परिवहन करते हुए पाए जाने पर वाहन को तत्काल जब्त कर थाना जंजाली और मकसूदनगढ़ व थाना जामनेर में खड़े कराए गए है। 

जिला खनिज अधिकारी सचिन वर्मा ने बताया कि जब्त किए गए सभी वाहनों को संबंधित थानों की अभिरक्षा में रखा गया है तथा प्रकरणों में अर्थदंड सहित अन्य वैधानिक कार्रवाई प्रस्तावित की गई है।

इस कार्रवाई में खनिज अधिकारी श्री सचिन वर्मा ,प्रभारी खनिज निरीक्षक विजय कुमार चक्रवर्ती, थाना प्रभारी उकावद सहित खनिज विभाग का अमला एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.