Type Here to Get Search Results !

एसडीएम आरोन ने किया सिविल अस्पताल आरोन का आकस्मिक निरीक्षण

 एसडीएम आरोन ने किया सिविल अस्पताल आरोन का आकस्मिक निरीक्षण



गुना 

एसडीएम आरोन सुश्री महिमा चौधरी द्वारा सिविल अस्पताल आरोन का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से चर्चा कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली।

एसडीएम द्वारा अस्पताल की विभिन्न शाखाओं का बारीकी से निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई, वाहन पार्किंग एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए सख्त निर्देश प्रदान किए।

निरीक्षण के दौरान सीबीएमओ डॉ. के.एन. भिलवारे, नायब तहसीलदार अमित जैन सहित अन्य अस्पताल स्टाफ उपस्थित रहा।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.