गुलाब के साथ मिला तंबाकू छोड़ने का संदेश
गुना
कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार ऋषिश्वर के मार्गदर्शन में जिला चिकित्सालय परिसर को तंबाकू-मुक्त एवं स्वच्छ बनाने की मुहिम निरंतर प्रभावी रूप से आगे बढ़ रही है।
राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम की नोडल अधिकारी श्रीमति विनीता सोनी ने बताया कि आज विभिन्न वार्डों में तंबाकू सेवन कर गंदगी फैलाने वाले 17 व्यक्तियों पर ₹1650 का जुर्माना लगाया गया। कार्रवाई को सकारात्मक संदेश से जोड़ते हुए संबंधित व्यक्तियों को लाल गुलाब देकर जागरूक भी किया गया।
इस दौरान भावनात्मक और प्रेरक दृश्य भी सामने आए—एक स्थान पर पत्नी ने पति का जुर्माना भरा, तो दूसरे स्थान पर मां ने बेटे का। दोनों ही मामलों में परिजनों ने पहल करते हुए उन्हें तंबाकू छोड़ने के लिए टीसीसी सेंटर पहुँचाया। मां-बेटे को परामर्श हेतु तथा पत्नी पति को एनआरटी (निकोटिन रिप्लेसमेंट थैरेपी) दिलाने लेकर पहुँची। तंबाकू छोड़ने की इच्छा रखने वाले सभी व्यक्तियों को टीसीसी सेंटर (तंबाकू व्यसन मुक्ति केंद्र), कक्ष क्रमांक 26 में परामर्श एवं उपचार हेतु रेफर किया गया।
आज की कार्रवाई में रेखा शर्मा, शैलेन्द्र सिंह, आदिल खान, मोनू जाटव के साथ सिनर्जी संस्था के युवा साथियों तनिष्क जाटव, धमेंद्र चौहान, हरिओम जाटव, सौरभ पंत, नंदनी रघुवंशी एवं देवकीनंदन लोधा का सराहनीय सहयोग रहा।
