Type Here to Get Search Results !

विशेष जनजातीय समूहों के लिए जन भागीदारी अभियान शुरू

 विशेष जनजातीय समूहों के लिए जन भागीदारी अभियान शुरू


गुना 

विशेष जनजातीय समूहों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में 18 मई से 25 मई 2026 तक व्यापक जन भागीदारी अभियान प्रारंभ किया गया है।

अभियान के अंतर्गत जिले के चयनित पांच विकासखंडों की 429 बसाहटों में निवासरत 17 हजार 455 पीबीटीजी परिवारों को धरती आबा ग्रामों में विभिन्न विभागों के सहयोग से संचालित आदि सेवा केन्द्रों के माध्यम से विभिन्न योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा।

जिला संयोजक जनजातीय कार्य विभाग श्री बी. सिसौदिया ने बताया कि अभियान के सफल संचालन हेतु जिला, विकासखंड एवं ग्राम स्तर पर अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। विभिन्न विभागों के अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त कर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए हैं।

अभियान के दौरान पात्र हितग्राहियों को आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, जनधन खाता, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, आयुष्मान भारत कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान, राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम, किसान क्रेडिट कार्ड, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, एफआरए पट्टा एवं प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.