लगातार तीसरे वर्ष ललित वास्त्री ने जीता राज्यस्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में लंबी कूद का स्वर्ण पदक
राघौगढ़। छतरपुर के राजा छत्रसाल स्टेडियम में 26 मई से 31 मई तक आयोजित की जा रही
मधप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग की 12 वीं राज्य स्तरीय अधिकारी / कर्मचारी एथलेटिक्स प्रतियोगिता में ग्वालियर संभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राघौगढ़ के उच्च माध्यमिक शिक्षक ललित वास्त्री ने लगातार तीसरे वर्ष लंबी कूद एवं 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक प्राप्त कर जिले एवं संभाग को गौरवान्वित किया। ज्ञातव्य हो कि इस प्रतियोगिता में भोपाल इंदौर ग्वालियर जबलपुर उज्जैन रीवा सागर चंबल नर्मदापुरम संभाग (होशंगाबाद)शहडोल संभागों एवं डी पी आई भोपाल वा ट्राइवल मध्य प्रदेश के लगभग 200 एथलीट्स ने सहभागिता की। साथ ही साधना श्रीवास्तव गुना ने महिला वर्ग मे 100 मी दोड़ में गोल्ड एवं गोला फेंक में सिल्वर मेडल प्राप्त किया। जिले के दौनों खिलाडियों की इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी राजेश गोयल, सहायक संचालक प्रेरणा गुप्ता, जिला क्रीड़ा अधिकारी मनोज शर्मा उत्कृष्ट राघौगढ़ के प्राचार्य सुरेश चंद्र आर्य एवं डॉ विपिन विहारी शर्मा व समस्त शिक्षा विभाग ने सराहना कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की। गोर तलब हो की ललित वस्त्री पूर्व मे भी सिविल सर्विसेस की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल और मास्टर स्पोर्ट की अंतर राष्ट्रिय प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल अर्जित कर अपने प्रदेश व देश को गौरवान्वित कर चुके हैं।

