Type Here to Get Search Results !

भैसाना आश्रम में आयोजित महायज्ञ के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन हेतु प्रशासन द्वारा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया

 


Guna- भैसाना आश्रम में आयोजित महायज्ञ के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन हेतु प्रशासन द्वारा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान भीड़ प्रबंधन, विद्युत व्यवस्था, आवागमन, पेयजल, अग्निशमन एवं स्वास्थ्य सेवाओं सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।


इस अवसर पर राघोगढ़ एसडीएम श्री अमित सोनी, एसडीओपी श्रीमती दीपा डूडवे, कार्यपालिक मजिस्ट्रेट श्री लोकेंद्र शर्मा, TI विजयपुर, TI राघोगढ़, CMO श्री तेज सिंह यादव,MPEB एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।


प्रशासन द्वारा सड़क चौड़ीकरण एवं रिपेयर कार्य, साड़ा ब्रिज क्षेत्र में यातायात सुगम बनाए रखने हेतु हाथठेलों को अन्यत्र शिफ्ट कराया गया है। श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह पेयजल व्यवस्था, 25 पानी के टैंकर, 2 फायर ब्रिगेड, बैरिकेडिंग, पुलिस कंट्रोल रूम, 24x7 एम्बुलेंस एवं मेडिकल स्टाफ की व्यवस्था की गई है। भोजशाला में अग्निशमन हेतु पानी के ड्रम एवं फायर सेफ्टी उपकरण भी उपलब्ध कराए गए हैं।


लगभग 1500 स्वयंसेवकों के साथ राजस्व, पंचायत, विद्युत एवं पुलिस विभाग के कर्मचारियों की नियमित ड्यूटी लगाई गई है। प्रशासन ने कहा कि महायज्ञ के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा हेतु समस्त व्यवस्थाओं के लिए प्रशासन पूरी तरह चौकस एवं प्रतिबद्ध है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.