Type Here to Get Search Results !

मादक पदार्थों की रोकथाम को लेकर जिला स्तरीय एनकोर्ड बैठक आयोजित

 मादक पदार्थों की रोकथाम को लेकर जिला स्तरीय एनकोर्ड बैठक आयोजित



गुना 

मादक पदार्थों की रोकथाम एवं विभागीय समन्वय को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिला स्तरीय एनकोर्ड (NCORD) समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


बैठक में मादक पदार्थों के अवैध व्यापार एवं नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विभागीय समन्वय के साथ सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर श्री कन्याल ने कहा कि संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाए तथा जनजागरूकता गतिविधियों को भी प्रभावी रूप से संचालित किया जाए। उन्होंने कहा कि नशा रोकथाम के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।


कलेक्टर श्री कन्याल ने निर्देश दिए कि नशे से प्रभावित व्यक्तियों का नियमित मेडिकल चेकअप कराया जाए तथा आवश्यकता अनुसार उपचार एवं काउंसलिंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने पर 

विशेष जोर दिया जाए।


बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल ने पीपीटी के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध विक्रय करने वालों के विरुद्ध लगातार एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। साथ ही चौपालों एवं जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन को विभिन्न प्रकार के नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.