Type Here to Get Search Results !

राज्य स्तरीय थ्रोबॉल प्रतियोगिता के खिलाडियों का कलेक्‍टर-एसपी ने किया उत्‍साहवर्धन

राज्य स्तरीय थ्रोबॉल प्रतियोगिता के खिलाडियों का कलेक्‍टर-एसपी ने किया उत्‍साहवर्धन


गुना 

संचालनालय खेल और युवा कल्याण विभाग मध्य प्रदेश द्वारा आयोजित खेलो एमपी यूथ गेम्स 2025 की राज्य स्तरीय थ्रोबॉल प्रतियोगिता में गुना जिले से ग्वालियर संभाग टीम में चयनित 8 बालक एवं 7 बालिकाओं ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। राज्य स्तरीय खेलों एमपी यूथ गेम्स प्रतियोगिता का आयोजन भोपाल में किया गया था। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान भोपाल संभाग तथा द्वितीय स्थान ग्वालियर संभाग का रहा मध्य प्रदेश शासन द्वारा द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर गुना जिले के 15 थ्रोबॉल खिलाड़ियों को 21000-21000 की नगद राशि प्रदान की गई। इस उपलक्ष्‍य में कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्‍याल, पुलिस अधीक्षक श्रीमति हितिका वासल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर, मुख्य कार्यपालन  अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक दुबे, अनुविभागीय अधिकारी, तथा रक्षित निरीक्षक पुलिस एवं समस्त अधिकारियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी और उनका उत्साहवर्धन किया। कलेक्टर श्री कन्‍याल एवं एसपी श्रीमति हितिका वासलय द्वारा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर कहा गया कि जिले का नाम ऐसे ही आगे बढ़ाते रहो। समस्त खिलाड़ियों को खेल और युवा कल्याण विभाग के श्री दुर्गेश सक्सेना द्वारा समस्त अधिकारियों से परिचय कराया गया।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.