Type Here to Get Search Results !

ईद-उल-अजहा भाईचारे और कुर्बानी का त्योहार – ताहिर खान

 ईद-उल-अजहा भाईचारे और कुर्बानी का त्योहार – ताहिर खान



राघौगढ़। पवित्र पर्व ईद-उल-अजहा के अवसर पर अंजुमन इस्लाम कमेटी मुस्लिम समाज राघौगढ़ के सदर ताहिर खान की ओर से समस्त क्षेत्रवासियों को दिली मुबारकबाद दी गई। इस अवसर पर सुबह 7:00 बजे दीनी नारों के साथ जुलूस राघौगढ़ के मुख्य मार्गों से होता हुआ ईदगाह पहुँचा, जहां ईद-उल-अजहा की नमाज 8:00 बजे शहर काजी मौलाना अदनान नदवी ने अदा कराई।गई,इसी तरह सुबह 8:30 बजे बरखेड़ी मेवाती मदरसा जामिया इस्लामिया नुरुल उलूम में तहसील काजी अनीस रहमानी नमाज अदा कराई देश में अमन चैन सुकून की दुआ की गई।

ताहिर खान ने बताया कि ईद-उल-अजहा त्याग, कुर्बानी, भाईचारे और इंसानियत का पैगाम देने वाला मुकद्दस त्योहार है। इस मौके पर लोगों ने अल्लाह की बारगाह में देश में अमन-शांति, खुशहाली और तरक्की कायम रहने की दुआएं मांगीं।

उन्होंने कहा कि यह त्योहार हमें आपसी प्रेम, एकता और जरूरतमंदों की मदद करने की सीख देता है। समाज में सौहार्द और भाईचारा बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।

उन्होंने ईद के सफल आयोजन के लिए प्रशासन, पुलिस विभाग, नगर पालिका एवं प्रेस के सहयोग और व्यवस्थाओं के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। साथ ही सभी क्षेत्रवासियों से प्रेम, भाईचारे और शांति के साथ त्योहार मनाने की अपील की।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.