आगामी ईद पर्व को लेकर गुना पुलिस सतर्कता से मुस्तैद
पुलिस अधीक्षक एवं कलेक्टर के नेतृत्व में शहर में निकाला गया पैदल मार्च
आगामी ईद पर्व के दृष्टिगत जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं आमजन में सुरक्षा की भावना को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से आज सायंकाल पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल एवं कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के नेतृत्व में पुलिस एवं प्रशासन द्वारा संयुक्त पैदल मार्च निकाला गया।
पैदल मार्च गुना कोतवाली से प्रारंभ होकर सदर बाजार, निचला बाजार, हाट रोड, कर्नलगंज, प्रताप छात्रावास रोड, शांति पब्लिक स्कूल रोड, पुनः हाट रोड होते हुए हनुमान चौराहा पर समाप्त हुआ।
पैदल मार्च के दौरान अधिकारियों ने आमजन को संदेश दिया कि गुना पुलिस एवं प्रशासन हर परिस्थिति में नागरिकों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है। साथ ही, असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की नीति को भी प्रभावी रूप से प्रदर्शित किया गया।
