शिवानी बुनकर और भाई विपिन बुनकर के निधन पर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती पार्वती अहिरवार ने की शोक संवेदना व्यक्त
आरोन
तहसील मुख्यालय से 18 किलोमीटर दूर ग्राम महुआ खेड़ा के एक बुनकर परिवार के भाई बहन की सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन पर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती पार्वती अहिरवार ने बुनकर समाज के शोकाकूल परिवार के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त कि है गोरतलब है कि शिवानी बुनकर शासकीय महाविद्यालय आरोन की छात्रा थी वह अपने बी ए की परीक्षा देने ग्राम महुआ खेड़ा से आरोन अपने भाई विपिन बुनकर के साथ बाइक से आया करती थी
परीक्षा देकर दोनों भाई बहन बाइक से अपने ग्राम महुआ खेड़ा अपने घर लौट रहे थे तभी अज्ञात वाहन ने भयानक टक्कर मार दी इसके कारण दोनों भाई बहनों की आकस्मिक दुर्घटना में निधन हो गया और शोक की लहर छा गई।
