पीली कोठी वालें बाबा के 76वें उर्स के दूसरे दिन कव्वाली कार्यक्रम का हुआ उद्घाटन।
रात भर चलता रहा कव्वालियों और गजलों का शानदार मुकाबला।
तालियों की गूंज ने बढ़ाया कब्बाल पार्टियों का हौसला।
उर्स के तीसरे दिन आज भी तमाम रात होंगी कव्वालियां।
सागर / सर्व धर्म कौमी एकता के प्रतीक कुतुब हजरत सैयद दाऊद मक्की चिश्ती साबरी रह.अलैह पीली कोठी वाले बाबा के 76वें तीन दिवसीय सालाना उर्स के दूसरे दिन शनिवार को कब्बाली प्रोग्राम का उद्घाटन सभी आमंत्रित अतिथिगणों के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया तदोपरान्त दरगाह शरीफ पीली कोठी उर्स कमेटी के द्वारा अतिथिगणों का फूल मालाओं,शॉल श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।पीली कोठी वालें बाबा के उर्स कमेटी के अध्यक्ष अरशद अली ने बताया कि कब्बाली प्रोग्राम के उद्घाटन कार्यक्रम उपरांत हिंदुस्तान के मशहूर फनकार जुनैद सुल्तानी कब्बाल पार्टी और अशद निशहद साबरी कब्बाल पार्टी ने तमाम रात कव्वाली एवं गजलों की शानदार प्रस्तुति दी,जिसे सुनने के लिए लोग रात भर उर्स के मैदान पर डटे रहे और जमकर झूमते रहे,दूर-दूर से आए लोगों ने बाबा की दरगाह में पहुंचकर मत्था टेका और फिर कव्वालियों के साथ-साथ उर्स मेले का भी आनंद लिया।उर्स के मौके पर की गई आकर्षक विद्युत सजावट आकर्षण का केंद्र रही।उर्स के अवसर पर बाबा की दरगाह पर फातिहा के साथ नाते पाक,सलाम पेश किया जाकर देश की एकता और अखण्डता, अमन,चैन की दुआ की गई एवं तबर्रुख प्रसादि का वितरण किया गया।उर्स कमेटी के अध्यक्ष अरशद अली ने बताया कि पीली कोठी वाले बाबा के सालाना उर्स के तीसरे दिन आज रविवार को भी तमाम रात हिंदुस्तान के मशहूर फनकार चाँद कादरी कब्बाल पार्टी और शब्बीर सदाकत साबरी कब्बाल पार्टी के बीच कव्वाली एवं गजलों का मुकाबला होगा।इस अवसर पर दरगाह शरीफ पीली कोठी उर्स कमेटी के अध्यक्ष अरशद अली, सचिव अरशद अयूब, कोषाध्यक्ष शहबाज़ खान,सह सचिव सोनू मलिक,उमर सौदागर, जानिसार राफे,आसिफ खान,शाहरुख खान,ईशान खान,लक्ष्मी केशरवानी,राजू बेगी,शैलेंद्र यादव,बाबू मिस्त्री, देव यादव,शमीम अहमद,बसीम ( मोनू ) खान, वसीम कुरैशी,नफीस खान,अली मुस्तफा, अर्पित खटीक,अकरम खान,नीरज जैन,सोहेल खान एवं जावेद खान सोनू,मो.अफजल कुरैशी सहित उर्स कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्यों के साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में बाबा के श्रद्धालु मौजूद थे।
