जामनेर थाना पुलिस ने नाबालिग किशोरी के अपहरण एवं दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार कर जेल पहुंचाया
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में नाबालिगों पर घटित अपराधों को अत्यंत गंभीरता से लेकर इनमें त्वरित, संवेदनशील और प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं डीएसपी मुख्यालय और प्रभारी एसडीओपी श्री जमील उद्दीन सिद्दीकी के पर्यवेक्षण में जामनेर थाना पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र से किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में सक्रियता से कार्यवाही करते हुए प्रकरण में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिया है ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 15 जुलाई 2025 को जामनेर थाने पर एक पिता द्वारा अपनी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री के दिनांक 14-15 जुलाई 2025 की रात से लापता होने संबंधी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी । जिस पर से पुलिस ने तत्काल अपराध क्रमांक 173/25 धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीवद्ध कर किशोरी की त्वरित खोजबीन शुरू की गई । पुलिस द्वारा लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिनांक 23 मार्च 2026 को किशोरी को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया गया । दस्तयाबी के पश्चात पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि दीवान सिंह बंजारा निवासी ग्राम मोतीपुर उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ गलत काम किया । इसके बाद पुलिस ने आरोपी दीवान सिंह बंजारा के विरुद्ध प्रकरण में धारा 87, 64(2)(m) बीएनएस एवं 5एल/6 पॉक्सो एक्ट का इजाफा कर आरोपी की सरगर्मी से तलाश की गई एवं जिसकी तलाश में सतत सूचना संकलन एवं तकनीकी विश्लेषण के आधार पर विगत दिनांक 18 मई 2026 को आरोपी दीवान सिंह पुत्र नन्नूलाल बंजारा उम्र 23 साल निवासी ग्राम मोतीपुर थाना मृगवास जिला गुना को राजस्थान के करौली जिले से गिरफ्तार कर लिया गया एवं जिसे दिनांक 19 मई 2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया है ।
जामनेर थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज मेहरा, उपनिरीक्षक हेमेन्द्र राजपूत, प्रधान आरक्षक महेन्द्र मीना, आरक्षक पंजाब गुर्जर, आरक्षक गोपाल त्यागी, आरक्षक गजेन्द्र गुर्जर एवं साइबर सेल से आरक्षक कुलदीप यादव व आरक्षक कुलदीप भदौरिया का विशेष योगदान रहा है ।
