Type Here to Get Search Results !

गुना कोतवाली पुलिस की अवैध हथियार तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही

 गुना कोतवाली पुलिस की अवैध हथियार तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही


*315 बोर के 03 देशी कट्टों एवं 01 जिंदा राउण्‍ड सहित उत्तरप्रदेश का तस्कर गिरफ्तार*



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के सशक्त एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में अपराध एवं अपराधियों पर निरंतर और सख्त कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं सीएसपी गुना श्रीमती प्रियंका मिश्रा के पर्यवेक्षण में गुना कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा और उनकी टीम द्वारा अवैध घातक हथियार तस्‍करी के विरुद्ध बडी कार्यवाही करते हुए उत्तरप्रदेश का तस्कर गिरफ्तार कर जिससे 03 अवैध देशी कट्टे एवं 01 जिंदा राउण्ड बरामद करने में उल्लेखनीय कामयाबी हासिल की गई है ।


               गौरतलब है कि दिनांक 19 मई 2026 की रात गुना कोतवाली थाना पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि जज्जी बसस्टेंड स्थित रेन बसेरा के पास एक युवक अपने थैले में अवैध हथियार लेकर उन्हें बेचने की फिराक में बैठा हुआ है । सूचना को गंभीरता से लेते हुए गुना कोतवाली से पुलिस की एक टीम तत्काल मौके पर पहुंची जहां रैन बसेरा के पास संदिग्ध युवक बैठा दिखाई दिया जो पुलिस को देखते ही अपना थैला उठाकर वहां से भागने का प्रयास करने लगा, किंतु  पुलिस टीम द्वारा तत्परता एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए घेराबंदी कर उसे मौके पर ही पकड लिया गया । पूछताछ में उसने अपना नाम सोहेब शाह पुत्र मोहम्मद इसरार शाह उम्र 25 साल निवासी कर्नेलगंज कानपुर (उत्तरप्रदेश) का होना बताया । मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा उसके थैले की तलाशी लेने पर उसमें 315 बोर के 03 देशी कट्टे एवं 01 जिंदा राउण्ड बरामद हुए । जिससे सोहेब शाह से उक्त हथियारों के संबंध मे वैध दस्ताबेज मांगे जाने पर वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नही कर सका । जिससे सोहेब शाह द्वारा अवैध रुप से हथियार रखने एवं उन्हें क्रय-विक्रय करने की मंशा पाए जाने पर पुलिस द्वारा बरामद 315 बोर के 03 देशी कट्टे एवं 01 जिंदा राउण्ड विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा उसके विरुद्ध गुना कोतवाली में अप.क्र. 233/26 धारा 3,5, 25(1)(A), 25(1-B)(A)  आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है । पुलिस द्वारा आरोपी के हथियार तस्करी के अन्य स्त्रोतों एवं संभावित नेटवर्क के संबंध में जांच की जा रही है ।


               अवैध हथियार तस्‍करी के विरुद्ध गुना कोतवाली पुलिस की इस उल्‍लेखनीय कार्यवाही में  थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा, सउनि अमर सिंह भदौरिया, प्रधान आरक्षक दीपक शर्मा, प्रधान आरक्षक रमेश गुर्जर एवं प्रधान आरक्षक उमेश शर्मा की विशेष भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.