Guna -कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में राघोगढ़ क्षेत्र में संचालित आतिशबाजी दुकानों का पुलिस और प्रशासन द्वारा निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान विस्फोटक नियम 2008 के प्रावधानों, लाइसेंस शर्तों, स्टॉक रजिस्टर, अनुमत मात्रा में आतिशबाजी सामग्री के भंडारण एवं वास्तविक स्टॉक का परीक्षण किया गया।
साथ ही दुकानों में अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता, सुरक्षित विद्युत व्यवस्था, “धूम्रपान निषेध” बोर्ड, बाल श्रम प्रतिबंध संबंधी प्रावधानों एवं सुरक्षा मानकों के पालन की जांच की गई। अधिकारियों द्वारा दुकानदारों को आतिशबाजी सामग्री का सुरक्षित भंडारण एवं विक्रय सुनिश्चित करने तथा सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान अनुज्ञप्तिधारी श्री क़दीम अहमद KK, श्री साजिद ख़ान एवं श्री मनोज कुमार सैनी की राघोगढ़ स्थित दुकान एवं भंडारण स्थलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण उपरांत विस्तृत जांच प्रतिवेदन जिला प्रशासन को प्रेषित किया गया।
निरीक्षण के दौरान SDM राघोगढ़ श्री अमित सोनी, SDOP श्रीमती दीपा डुडवे, तहसीलदार श्री अनुराग जैन, कार्यपालिक मजिस्ट्रेट श्री लोकेंद्र शर्मा, CMO श्री तेज सिंह यादव, थाना प्रभारी राघोगढ़ श्री अजय जाट सहित संबंधित विभागों का शासकीय अमला उपस्थित रहा।


