यात्री बसों के विरुद्ध जांच अभियान जारी, ₹62,500 की चालानी कार्रवाई
गुना
कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार जिले में यात्री बसों की सघन जांच कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में बुधवार को जज्जी बस स्टैंड, गुना में परिवहन विभाग द्वारा विशेष जांच अभियान चलाया गया।
जांच के दौरान लगभग 15 यात्री बसों का निरीक्षण किया गया, जिसमें परमिट, फिटनेस, फायर फाइटर, फर्स्ट एड किट एवं अन्य सुरक्षा मानकों की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान बस क्रमांक MP08P0297 बिना परमिट एवं फिटनेस के संचालित पाई गई, जिसे जब्त कर ₹52,000 का शमन शुल्क वसूला गया।
इसके अतिरिक्त अन्य 07 बसों में अग्निशमन यंत्र एवं पी.यू.सी. संबंधी कमियां पाए जाने पर ₹10,500 की चालानी कार्रवाई की गई। इस प्रकार कुल ₹62,500 की कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान बस चालकों एवं परिचालकों को यात्री सुरक्षा से जुड़े नियमों का पालन करने तथा आवश्यक दस्तावेज एवं सुरक्षा उपकरण नियमित रूप से अद्यतन रखने की समझाइश भी दी गई।
उक्त कार्रवाई में चेक प्वाइंट प्रभारी संतोष तोमर, आरटीओ कार्यालय से सुशील भार्गव, विवेक दुबे, प्रशांत गुप्ता, आरक्षक हेमंत रघुवंशी एवं ध्रुव मीणा सहित विभागीय अमला उपस्थित रहा।
