Type Here to Get Search Results !

गुना कोतवाली पुलिस ने हत्या, आगजनी, मारपीट आदि गंभीर धाराओं के अलग-अलग 03 प्रकरणों में फरार वारंटी किया गिरफ्तार

 *फरार वारंटियों की धरपकड़ हेतु गुना पुलिस की लगातार कार्यवाही*


 गुना कोतवाली पुलिस ने हत्या, आगजनी, मारपीट आदि गंभीर धाराओं के अलग-अलग 03 प्रकरणों में फरार वारंटी किया गिरफ्तार



              गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा विभिन्न प्रकरणों में फरार आरोपियों, इनामी बदमाशों, वारंटियों आदि की धरपकड़ हेतु एक अभियान के रूप में सख्त और प्रभावी कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं प्रभारी सीएसपी गुना श्री आनंद राय के पर्यवेक्षण में गुना कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा और उनकी टीम द्वारा हत्या, आगजनी, मारपीट आदि गंभीर धाराओं के अलग-अलग 03 प्रकरणों में लंबे समय से फरार वारंटी  गिरफ्तार किया है ।


             गौरतलब है कि वर्ष 2017 में आरोपी गोलू जाटव निवासी श्रीराम कालोनी गुना के द्वारा आगजनी की घटना को लेकर गुना कोतवाली में उसके विरूद्ध अपराध अप.क्र. 91/17 धारा 435 भादवि के अंतर्गत प्रकरण दर्ज हुआ था । इसी प्रकार वर्ष 2017 में ही मारपीट की एक घटना को लेकर भी आरोपी गोलू जाटव के विरुद्ध गुना कोतवाली में अप.क्र. 28/27 धारा 323, 294, 506बी भादवि के तहत अपराध दर्ज हुआ  था । इसी प्रकार वर्ष 2018 में आरोपी गोलू जाटव के विरुद्ध गुना कोतवाली में ही हत्या का अपराध क्र. 270/18 धारा 302, 34 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज हुआ था ।


                उपरोक्त तीनों ही प्रकरणों में आरोपी के न्यायालयीन कार्यवाही से लगातार फरार रहने पर माननीय विशेष न्यायालय गुना से तीनों प्रकरणों में आरोपी की गिरफ्तारी हेतु न्यायालयीन प्रकरण क्रमांक क्रमशः 105/17, 52/17 एवं 102/18 में अलग-अलग तीन स्थाई वारंट जारी हुए थे । पुलिस द्वारा वारंटी गोलू जाटव की निरंतर तलाश की गई और जिसकी तलाश के क्रम में आज दिनांक 22 जून 2026 को मुखबिर सूचना पर गुना कोतवाली पुलिस ने तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए प्रकरण में लंबे समय से फरार स्थाई वारंटी गोलू पुत्र कल्याण उर्फ कल्लू जाटव उम्र 26 साल निवासी श्रीराम कालोनी गुना को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।


              गुना कोतवाली थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक सूर्येन्द्र मिश्रा की विशेष भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.