*अनैतिक गतिविधियां - जुआ, सट्टा आदि के विरुद्ध गुना पुलिस की सतत् कार्यवाही*
बमोरी में संचालित जुए के फड पर पुलिस ने दबिश देकर ताश पत्तों से रूपयों की हार-जीत के दांव लगाते 04 जुआरी पकड़े
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से निरंतर सख्त कार्यवाहियां की जा रहीं है । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी गुना श्री विवेक अष्ठाना के पर्यवेक्षण में बमोरी थाना पुलिस द्वारा जुए के विरुद्ध त्वरित एवं सख्त कार्यवाही की गई है । पुलिस ने मौके से जुआ खेलते हुए चार आरोपियों को पकड़कर नगदी एवं ताश की गड्डी जप्त की हैं ।
उल्लेखनीय है कि आज दिनांक 02 जून 2026 को बमोरी थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बमोरी स्थित रामदेव बाबा मंदिर के पास कुछ व्यक्ति रुपये-पैसों से हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं । सूचना को गंभीरता से लेते हुए बमोरी थाने से पुलिस की एक टीम तत्काल मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंची और जहां निगरानी करने पर कुछ व्यक्तियों को रुपये-पैसों से हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेलते पाया गया । जुआ खेले जाने की पुष्टि होने पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर घेराबंदी की गई और दबिश दविश देकर चार जुआरियों को पकड़ लिया गया । जिन्होंने पूछताछ में अपने नाम 1-असलम पुत्र सलीम खां उम्र 32 साल, 2-राजेश पुत्र रामप्रसाद अहिरवार उम्र 29 साल, 3-रमेश पुत्र खच्चू अहिरवार उम्र 45 साल एवं 4-लखन पुत्र पुरुषोत्तम अहिरवार उम्र 45 साल निवासीगण बमोरी के बताए गए ।
पुलिस ने मौके से कुल 4,515/- रुपये नकद एवं ताश की एक गड्डी विधिवत जप्त कर चारों जुआरियों के विरुद्ध बमोरी थाने में अप.क्र. 126/26 धारा 13 जुआ एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई ।
जुए के विरूद्ध बमोरी थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप राजौरिया, प्रधान आरक्षक रामकृष्ण रघुवंशी, आरक्षक गुलाब सिंह, आरक्षक पुष्पेन्द्र सिंह, आरक्षक संजय जाट एवं आरक्षक महेन्द्र पटेलिया की विशेष भूमिका रही है ।
