बमोरी थानांतर्गत ग्राम बरोदिया में जानलेवा मारपीट के मामले में पुलिस की सक्रिय कार्यवाही
*प्रकरण में करीब 07 माह से फरार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा*
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा विभिन्न अपराधों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु निरंतर प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी गुना श्री विवेक अष्ठाना के पर्यवेक्षण में बमोरी थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप राजौरिया और उनकी टीम द्वारा गत वर्ष थाना क्षेत्र के ग्राम बरोदिया में पुरानी रंजिश को लेकर घटित जानलेवा मारपीट के गंभीर प्रकरण में सक्रिय और प्रभावी कार्यवाही करते हुए प्रकरण में करीब 07 माह से फरार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिया है ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 22 अक्टूबर 2025 को फरियादी महेश पुत्र रामवीर सहरिया निवासी बमोरी द्वारा बमोरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि ग्राम बरोदिया निवासी हेमराज सहरिया एवं बलराम सहरिया ने पुरानी रंजिश के चलते उसे अश्लील गालियां देते हुए जान से मारने की नीयत से चाकू एवं डंडों से मारपीट की गई । इस घटना को लेकर बमोरी थाने में आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 252/25 अंतर्गत धारा 296,109(1), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई । विवेचना के दौरान पुलिस ने सक्रियता से कार्यवाही करते हुए दिनांक 13 अप्रैल 2026 को प्रकरण के एक आरोपी हेमराज सहरिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि दूसरे आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी ।
पुलिस टीम द्वारा फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय रखा गया । फरार आरोपी की तलाश के क्रम में आज दिनांक 02 जून 2026 को मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए प्रकरण में करीब 07 माह से फरार आरोपी बलराम पुत्र बाबूलाल सहरिया उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम बरोदिया थाना बमोरी को भी गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया ।
बमोरी थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप राजौरिया, सउनि मोकम सिंह, प्रधान आरक्षक रामकृष्ण रघुवंशी, प्रधान आरक्षक बालस्वरुप धाकड, आरक्षक पुष्पेन्द्र सिंह, आरक्षक परमाल अजनार, आरक्षक माखन चौधरी, आरक्षक गुलाब सिंह एवं आरक्षक महेन्द्र पटेलिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।
