*विभिन्न अवैध अथवा अनैतिक गतिविधियों के विरुद्ध गुना पुलिस की लगातार कार्यवाही*
आरोन में जुए की सूचना पर पुलिस की तत्पर कार्यवाही जुआ खेल रहे 04 जुआरियों दबोचे
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में जुआ, सट्टा एवं अन्य अनैतिक गतिविधियों के विरूद्ध निरंतर प्रभावी और सख्त कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी राघौगढ श्रीमति दीपा डोडवे के पर्यवेक्षण में आरोन थाना पुलिस द्वारा आरोन में जुए की सूचना पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए जुआ खेल रहे 04 जुआरिओं के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई है ।
गत दिनांक 21 जून 2026 की शाम आरोन थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आरोन की बायपास कालोनी के समीप एक खेत में कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपये की हार-जीत के दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं । जुए की सूचना को गंभीरता से लेते हुए आरोन थाने से तत्काल पुलिस टीम जुआरियों की धरपकड़ एवं कार्यवाही हेतु रवाना हुई । टीम बिना कोई विलंब किए तुरंत मौके पर पहुंचकर देखा तो 03-04 व्यक्ति फड़ जमाकर ताश के पत्तों से मांग पत्ती का खेल खेलते हुए रुपये की हार-जीत के दांव लगा रहे थे । इसके बाद पुलिस द्वारा सुनियोजित तरीके से घेराबंदी कर जुआ खेल रहे चारों जुआरियों को धर दबोच लिया गया । जिनके द्वारा पूछताछ में अपने नाम 1.सत्येन्द्र पुत्र खिलन अहिरवार उम्र 22 साल, 2. बृजेश पुत्र गजराज सिंह प्रजापति उम्र 22 साल, 3. राकेश पुत्र बाबूलाल अहिरवार उम्र 32 साल निवासीगण पुराना बायपास कालोनी आरोन एवं 4-मोनू पुत्र हरवीर सिंह रघुवंशी उम्र 33 साल निवासी राधा कालोनी आरोन के बताए गए । पुलिस द्वारा मौके से 3,700 रुपये नगद एवं ताश की एक गड्डी विधिवत जप्त कर जुआ खेल रहे सभी 04 आरोपियों के विरुद्ध आरोन थाने में अप.क्र.205/26 धारा 13 जुआ एक्ट के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की गई ।
जुए के विरूद्ध आरोन थाना पुलिस की इस उल्लेखनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र सिंह सिकरवार, प्रधान आरक्षक दीपक त्रिपाठी, आरक्षक राम दांगी, आरक्षक व्रत कुमार यादव, आरक्षक कुलदीप शाक्य, आरक्षक शुभम यादव, आरक्षक सचिन परिहार, आरक्षक गौरव शर्मा एवं सैनिक शिवेन्द्र रघुवंशी की सराहनीय भूमिका रही है ।
