*फरार वारंटियों की धरपकड़ हेतु गुना पुलिस की लगातार कार्यवाही*
गुना कोतवाली पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम के 07 वर्ष पुराने एक प्रकरण में लंबे समय से फरार वारंटी किया गिरफ्तार
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा विभिन्न प्रकरणों में फरार आरोपियों, इनामी बदमाशों, वारंटियों आदि की धरपकड़ हेतु एक अभियान के रूप में सख्त और प्रभावी कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं प्रभारी सीएसपी गुना श्री आनंद राय के पर्यवेक्षण में गुना कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा और उनकी टीम द्वारा विस्फोटक अधिनियम के 07 वर्ष पुराने के एक प्रकरण में लंबे समय से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार किया है ।
गौरतलब है कि वर्ष 2019 में आरोपी शानू खां निवासी नानाखेड़ी गुना के द्वारा अवैध रूप से विस्फोटक सामग्री क्रय एवं भंडारण को लेकर गुना कोतवाली में उसके विरूद्ध अपराध अप.क्र. 931/19, विस्फोटक अधिनियम की धारा 5/9 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज हुआ था, उक्त प्रकरण में आरोपी के न्यायालयीन कार्यवाही से लगातार फरार रहने पर माननीय न्यायालय गुना से न्यायालयीन प्रकरण क्रमांक 1794/19 में उसकी गिरफ्तारी हेतु स्थाई वारंट जारी हुआ था । पुलिस द्वारा वारंटी शानू खां की निरंतर तलाश की गई और जिसकी तलाश के क्रम में आज दिनांक 20 जून 2026 को मुखबिर सूचना पर गुना कोतवाली पुलिस ने तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए प्रकरण में लंबे समय से फरार स्थाई वारंटी शानू उर्फ कल्लू पुत्र अफसर खां उम्र 27 साल निवासी नानाखेड़ी गुना को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।
गुना कोतवाली थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक सूर्येन्द्र मिश्रा एवं आरक्षक लोकेन्द्र रघुवंशी की विशेष भूमिका रही है ।
