Type Here to Get Search Results !

नवोदय विद्यालय गुना में कक्षा 11वीं प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित, अंतिम तिथि 30 जून

 नवोदय विद्यालय गुना में कक्षा 11वीं प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित, अंतिम तिथि 30 जून


गुना  

पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय बजरंगगढ़ में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 11वीं (विज्ञान एवं कला संकाय) की रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु पात्र विद्यार्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। प्रवेश कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन के लिए अभ्यर्थी का कक्षा 10वीं की परीक्षा गुना जिले के किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से उत्तीर्ण होना तथा न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त होना आवश्यक है। अभ्यर्थी की जन्मतिथि 1 जून 2009 से 31 जुलाई 2011 के बीच होनी चाहिए। विज्ञान एवं कला संकाय में प्रवेश मेरिट के आधार पर दिया जाएगा तथा सीबीएसई विद्यालयों के विद्यार्थियों को नियमानुसार प्राथमिकता मिलेगी।

इच्छुक विद्यार्थी आवेदन पत्र विद्यालय से प्राप्त कर सकते हैं अथवा विद्यालय की वेबसाइट से डाउनलोड कर भर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 जून 2026 निर्धारित की गई है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.