Type Here to Get Search Results !

दो बूंद जिंदगी की' : 28 जून को जिलेभर में लगेगा पल्स पोलियो अभियान

 'दो बूंद जिंदगी की' : 28 जून को जिलेभर में लगेगा पल्स पोलियो अभियान


गुना 

गुना जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत रविवार, दिनांक 28 जून 2026 को 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाई जाएगी। जिले में 0-5 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 2,01,500 बच्चों को पोलियो खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पूरे जिले में कुल 1513 पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं, जिन पर 3026 वैक्सीनेटर्स द्वारा 2,01,500 बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाई जाएगी। अभियान की निगरानी हेतु 161 सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं। इसके अतिरिक्त बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, हाट-बाजारों एवं निर्माण स्थलों पर मोबाइल टीमें भी तैनात रहेंगी। अभियान का समय प्रातः 8:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक रहेगा। 28 जून को बूथ दिवस के पश्चात 29 एवं 30 जून 2026 को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर भ्रमण कर छूटे हुए बच्चों को पोलियो खुराक पिलाएंगी।

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार ऋषिश्वर द्वारा समस्त जिलेवासियों एवं अभिभावकों से अपील की गई है कि वे अपने 5 वर्ष तक की आयु के सभी बच्चों को निकटतम पोलियो बूथ पर ले जाकर पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलवाएं। पोलियो खुराक पूर्णतः सुरक्षित है एवं इसके नियमित सेवन से बच्चा जीवनभर पोलियो जैसी असाध्य बीमारी से सुरक्षित रहता है।

इस अभियान के सफल संचालन हेतु जिला टीकाकरण अधिकारी, समस्त खंड चिकित्सा अधिकारी, खंड कार्यक्रम प्रबंधक, ब्लॉक कम्युनिटी मोबाइलोजर, ब्लॉक कोल्ड चेन प्रभारी, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं स्वास्थ्य विभाग के अमले को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.