Type Here to Get Search Results !

गुण नियंत्रण सघन अभियान के तहत कृषि आदान विक्रेताओं पर कार्रवाई

 गुण नियंत्रण सघन अभियान के तहत कृषि आदान विक्रेताओं पर कार्रवाई


गुना  

शासन स्‍तर से संचालित गुण नियंत्रण सघन अभियान अंतर्गत, कलेक्‍टर श्री किशोर कुमार कन्‍याल के निर्देशानुसार एवं उप संचालक कृषि श्री संजीव शर्मा के मार्गदर्शन में जिला स्‍तरीय गुण नियंत्रण दल द्वारा जिले के विकासखण्‍ड-गुना में मेसर्स श्रीनाथ ट्रेडर्स गुना, मेसर्स कृष्‍णा कृषि सेवा केन्‍द्र गुना, मेसर्स श्‍याम बीज भण्‍डार गुना, मेसर्स आराध्‍या कृषि सेवा केन्‍द्र, मेसर्स अभिनव ट्रेडर्स, मेसर्स रतन कृषि सेवा केन्‍द्र गुना, मेसर्स मंगल एग्रो सेल्‍सगुना,कृषि आदान विक्रेताओ के प्रतिष्‍ठानो का औचक निरीक्षण किया गया। 

निरीक्षण के दौरान कृषि आदानों की गुणवत्‍ता की जांच की गई। जांच दल के द्वारा निरीक्षण में पाई गई कमियों के आधार पर दुकानदारों को कमियों में सुधार कर रजिस्‍टर संधारण करने के निर्देश दिये। विकासखण्‍ड-चांचौड़ा के मेसर्स कान्‍हा एजेंसी बीनागंज, मेसर्स अग्रवाल कृषि सेवा केन्‍द्र कुंभराज कृषि आदान विक्रेताओ के प्रतिष्‍ठानों के निरीक्षण के दौरान कृषि आदानों की गुणवत्‍ता की जांच की गई। जांच दल के द्वारा निरीक्षण में पाई गई कमियों एवं दुकानदारो द्वारा संधारित स्‍टॉक रजिस्‍टर के अनुसार भण्‍डारित भौतिक मात्रा का मिलान न होने के आधार पर गोदामों/दुकानों को सील करने के साथ ही संबंधित संस्‍थाओं का बीज विक्रय प्रतिबंधित किया गया और संबंधितो को कारण बताओ नोटिस जारी किये गये। कारण बताओ नोटिस का प्रति‍उत्‍तर संतोषजनक नही पाये जाने की स्थिति में संबंधितो के विरूद्ध आवश्‍यक वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.