Type Here to Get Search Results !

अनुगूंज अभियान के तहत श्रवण एवं वाक दिव्यांगजनों को मिली विधिक अधिकारों की जानकारी

 अनुगूंज अभियान के तहत श्रवण एवं वाक दिव्यांगजनों को मिली विधिक अधिकारों की जानकारी


गुना 

माननीय कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय, जबलपुर एवं मुख्य संक्षक, म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर श्री विवेक रूसिया के मार्गदर्शन एवं म०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार आज संपूर्ण मध्य प्रदेश में श्रवण एवं वाक दिव्यांग समुदाय के सदस्यों के लिए एक दिवसीय विशेष राज्यव्यापी आउटरीच और जागरूकता अभियान "अनुगूंज" का आयोजन किया गया। इस विशेष अभियान का उदघाटन आज सुबह 10:30 बजे माननीय कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय एवं मुख्य संरक्षक, म०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजों को शासकीय कल्याणकारी योजनाओं मध्यस्थता तनावप्रबंधन, कानूनी अधिकार, विधिक सहायता इत्यादि पर जानकारी प्रदान कर उन तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित करना था। उक्त आयोजन के अंतर्गत कुल पांच सत्र आयोजित किये गये। उक्त कार्यक्रम प्रदेश के सभी संबंधित जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों पर आयोजित किया गया। उक्त अभियान के अंतर्गत जिला न्यायालय गुना के एडीआर सेंटर में श्रवण एवं वाक दिव्यांग समुदाय के सदस्यों द्वारा कार्यक्रम में शामिल होकर लाभ प्राप्त किया।

कार्यक्रम में जिला गुना से श्रीमती वंदना त्रिपाठी, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गुना श्री सर्वेश चतुर्वेदी जिला विधिक सहायता अधिकारी तथा लगभग सात श्रवण एवं वाक दिव्यांगजन, उनके परिवार के सदस्य तथा दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए काम करने वाली विभिन्न गैर-सरकारी संगठन संस्थाओं के प्रतिनिधि, सांकेतिक भाषा विशेषज्ञ, लॉ स्टूडेंट एवं पीएलवी शामिल रहे।

कार्यक्रम के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला चिकित्सालय एवं सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग के सहयोग से उपस्थित दिव्यांगजनों को संबंधित कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी तथा लघु स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया।

कार्यक्रम के माध्यम से श्रवण एवं वाक दिव्यांग समुदाय के सदस्यों के प्रति संवेदनशीलता एवं जागरूकता बढाने के उददेश्य से उद्घाटन सत्र एवं सभी पांचों सत्रों का सीधा प्रसारण YouTube माध्यम से किया गया।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.